महिला का सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोत घुमाया,  ससुराल वालों ने लगाया था गैर मर्द के साथ संबंध का आरोप

    महिला का सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोत घुमाया,  ससुराल वालों ने लगाया था गैर मर्द के साथ संबंध का आरोप

    दरभंगा(DARBHANGA)- दरभंगा से समाज के क्रूर चेहरे का वीडियो सामने आया है. कुछ लोग एक महिला का सिर मुंडवाकर उसके चेहरे पर कालिख और चूना लगाकर पूरे गांव में घूमाते दिखे. वीडियो कुशेश्वरस्थान पश्चमी प्रखंड अंतर्गत पकाही झझरा पंचायत के एक गांव का है. महिला पर उसके ससुराल वालों ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया है.इसके बाद पंचायती हुई. जहां पंचायत ने उसका सिर मुंडवाकर गांव में घुमाने का आदेश दिया. इसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

    पंचायत में सुनाई सजा, ससुराल वालों ने लगाया था गैर मर्द के साथ संबंध का आरोप

    महिला पर किसी गैर मर्द के साथ गलत संबंध का आरोप लगा है. यह आरोप महिला के परिवार वालों ने ही लगाया था. महिला उसी गांव की बहू है.  यह पूरा मामला सोमवार का है. घटना के बाद मामले को लेकर गांव में पंचायती भी हुई. पंचायत में ही लोगों ने महिला को चरित्रहीन बताकर उसकी बेइज्जती की. महिला के सिर के बाल गांव के कुछ लोगों ने काट दिए. साथ ही चेहरे पर एक तरफ उजला दूसरे तरफ काला से रंग दिया है. फिर गाली गलौज करते हुए पूरे गांव में घुमाया और फिर गांव के सीमा से बाहर छोड़ दिया.

    आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

    वहीं, इस घटना का गांव के ही कुछ लोगों ने विरोध किया.इसके बाद मामले को जैसे तैसे दबा दिया गया. लेकिन गांव के लोगों की क्रूरता का वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया था.जो बुधवार को वायरल हो गया. वहीं, महिला ने अपने आत्मसम्मान की  गुहार थाने में लगाई है. इसके बाद पुलिस ने महिला के आवेदन पर मामला दर्ज किया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news