ओवैसी के बाद बबीता फोगाट पर भी हुआ हमला,  यूपी चुनाव में नेताओं की सुरक्षा पर चुनाव आयोग गंभीर

    ओवैसी के बाद बबीता फोगाट पर भी हुआ हमला,  यूपी चुनाव में नेताओं की सुरक्षा पर चुनाव आयोग गंभीर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले नेताओं की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है. हाल ही में AIMIM के नेता असदुद्दीन ओवैसी पर मेरठ में हमला हुआ था. इसके बाद शनिवार को भाजपा की स्टार प्रचारक बबीता फोगाट के काफिले पर भी हमला हुआ. नेताओं पर हो रहे हमले को लेकर चुनाव आयोग ने इस पर संज्ञान लिया है और राज्य सरकार को सभी नेताओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है. चुनाव आयोग ने कहा कि नेताओं की सुरक्षाओं को लेकर नोडल अफसरों की नियुक्ति होनी चाहिए. जो सुरक्षा व्यवस्था की पर्याप्त इंतजामों की निगरानी करेंगे. 

    मेरठ में हुआ हमला

    बता दें कि बीजेपी की प्रचारक बबीता फोगाट मेरठ में भाजपा कैंडिडेट मनिंदर पाल के समर्थन में प्रचार रही थीं. यह प्रचार विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा गांव में हो रहा था कि तभी कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. लोग लाठी-डंडे लेकर बबीता फोगाट के काफिले पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया. बबीता फोगाट के पहले 3 फरवरी को मेरठ में ही असदुद्दीन ओवैसी पर भी हमला हुआ था. ओवैसी की गाड़ी पर हमलावरों ने 4 राउंड फायरिंग की थी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news