पुलिस के वाहनों की लाइट में इंटर के छात्रों को क्यों देनी पड़ी परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर

    पुलिस के वाहनों की लाइट में इंटर के छात्रों को  क्यों देनी पड़ी परीक्षा, पढ़िए पूरी खबर

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): बिहार बोर्ड कि परीक्षा हो रही है लेकिन छात्रों को गाड़ियों के हेडलाइट के आगे बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है. मामला मोतिहारी जिले महाराजा हरेंद्र किशोर इंटर कॉलेज की है. जहां बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी चूक सामने आई है. दरअसल, दूसरी पाली में हिंदी की परीक्षा 1:45 बजे से शुरू होनी थी. लेकिन, प्रश्नपत्र देरी से बंटने के कारण परीक्षा 4 बजे से शुरू हुई. परीक्षा के शुरू होते ही अंधेरा होने लगा. इसके बाद स्कूल में लाइट की व्यवस्था की गई. मगर, स्कूल में लाइट इतनी नहीं थी कि सभी छात्रों तक रोशनी पहुंच सके. जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस गाड़ियों कि हेडलाइट जला कर परीक्षा पूरी करवाई गई.

    छात्रों और अभिभावकों ने हंगामा किया

    परीक्षा शुरू होने में देरी होने पर सेंटर के अंदर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया. वहीं सेंटर के बाहर अभिभावकों ने भी हंगामा शुरू कर दिया. अभिभावकों की मानें तो प्रश्नपत्र के इंतजार में परीक्षा शुरू होने में देरी हुई है. वहीं, डीईओ संजय कुमार ने बताया कि लड़कियों को अरेंज करने में सेंटर को परेशानी हुई थी. इसी कारण प्रश्नपत्र समय से नहीं बंट सका. जिसके कारण 1:45 से शुरू होने वाली परीक्षा 4 बजे से शुरू हुई. हंगामे कि सूचना मिलते ही सदर एसडीओ सहित अन्य अधिकारी सेंटर पहुंचे और मामले को शांत कराया. इसके बाद पूरे सेंटर पर लाइट की भी उचित व्यवस्था कराई गई और पुलिस की गाड़ी की लाइट की भी सहायता ली गई. मामले कि जानकारी डीएम तक भी पहुंची जिसके बाद उन्होंने कहा कि परीक्षा देर से शुरू होने के कारणों का पता लगाकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news