पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पद्म विभूषण, नीरज चोपड़ा को पद्मश्री अवार्ड
.jpg&w=3840&q=70)
.jpg&w=3840&q=70)
टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर केंद्र सरकार ने मंगलवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी है. इस साल पद्म विभूषण के लिए कुल चार नाम चयनित किए गए हैं. वहीं पद्म भूषण के लिए 17 लोगों के नाम चुने गए हैं. इनके अलावा 107 लोगों का चयन पद्मश्री सम्मान के लिए हुआ है.
पद्म विभूषण के लिए इनके नाम का चयन
पूर्व सीडीएस जनरल बिपिन रावत को यह सम्मान (सिविल सेवा) मरणोपरांत दिया जा रहा है. इनके अलावा भाजपा के पूर्व नेता कल्याण सिंह (सार्वजनिक मामले) और गीताप्रेस गोरखपुर के अध्यक्ष रहे राधेश्याम खेमका (साहित्य व शिक्षा) को यह पुरस्कार मरणोपरांत दिया जा रहा है. इनके अलावा भारतीय शास्त्री संगीतज्ञ डा प्रभा अत्रा को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.
इन्हें मिलेगा पद्म भूषण सम्मान
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला और गूगल के सीईओ सुंदर पिचई को भी पद्म भूषण सम्मान दिया जाएगा. देश में कोरोना का स्वदेशी टीका विकसित करने वाली हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक के मालिक को पद्म भूषण सम्मान मिलेगा.
टोक्यो ओलंपिक को गोल्ड मेडल दिलाने वाले जेवलिन थ्रोवर नीरज चोपड़ा को भी पद्म श्री अवार्ड मिलेगा. इनके अलावा सुमित अंतिल, प्रमोद भगत, शंकरनारायण मेनन, वंदना कटारिया आदि को पद्मश्री अवार्ड मिलेगा.
4+