शराब के धंधेबाजों ने किया महिला सब इंस्पेक्टर पर हमला, बाल-बाल बची जान..!

    शराब के धंधेबाजों ने किया महिला सब इंस्पेक्टर पर हमला, बाल-बाल बची जान..!

    जहानाबाद (JAHANABAD) - बिहार में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने जा रही पुलिस दल पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. ताजा मामला मखदुमपुर थाना क्षेत्र के टेहटा ओपी के विजयनगर टोला का है. अवैध शराब के धंधेबाजों के खिलाफ छापेमारी करने गई उत्पाद विभाग की टीम पर धंधेबाजों ने हमला कर दिया. हमले में सरिता कुमारी नामक महिला सब इंस्पेक्टर जख्मी हो गई. जिसके बाद जख्मी दारोगा को मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों के सहयोग से इलाज के लिए पास के घोसी पीएचसी में भर्ती कराया गया.

    क्या है मामला

    बता दें कि उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि विजयनगर में कुछ लोग अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं. मिली सूचना के आधार पर सब इंस्पेक्टर सरिता कुमारी दल बल के साथ विजयनगर गांव में छापामारी करने पहुंचीं, लेकिन जैसे ही सरोज मांझी नामक एक ग्रामीण के घर तलाशी को घुसना चाहा, उक्त शख्स की पत्नी सोनिया देवी ने अचानक लाठी से सब इंस्पेक्टर सरिता कुमारी पर हमला कर दिया और सब इंस्पेक्टर सिर पर चोट लगने के कारण जमीन पर गिर गईं.

    नशे में धुत्त महिला गिरफ्तार

    वहीं जख्मी अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण सरोज मांझी के घर में घुसते ही शराब के नशे में महिला ने गाली गलौज करते हुए डंडे से उनके सिर पर हमला कर दिया. जिससे उनका सिर फूट गया. बाद में मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें उठाकर इलाज के लिए घोसी पीएससी पहुंचाया. जहां डॉक्टर द्वारा उनका इलाज किया जा रहा था. इधर, पुलिस ने हमलावर महिला सोनिया को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया. उसके घर से शराब बनाने के कुछ सामान भी बरामद किए गए हैं.

    शराब धंधेबाजों पर होगी कड़ी कार्रवाई

    घटना की सूचना मिलने पर उत्पाद निरीक्षक राजू मिश्रा ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं. फिलहाल, महिला को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. उन्होंने बताया कि महिला को उकसाने वाले लोगों का पता लगाया जा रहा है. चिन्हित कर उन लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि शराब धंधेबाजों पर आगे भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news