छतीसगढ़ में 9 महिला नक्सली समेत 44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    छतीसगढ़ में  9 महिला नक्सली समेत  44 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): छतीसगढ़ के सुकमा जिले में 9 महिलाओं समेत 44 नक्सलियों ने पुलिस और CRPF के अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया है. इन सभी नक्सलियों में ज्यादातर पर 1 से 2 लाख रुपए का इनाम था. वहीं आत्मसमर्पण करने वालों में मेडकम दुला का भी नाम शामिल है. दुला प्लाटून नंबर 4 का सक्रिय सदस्य था, जिस पर दो लाख रुपये का इनाम था. दुला के अलावा बाकी सभी नक्सली निचले पायदान के कैडर के सदस्य थे. आत्मसमर्पण करने वाले सभी 44 नक्सली किस्ताराम, भेजी और चिंतानलार इलाकों में सक्रिय थे.

    खोखली माओवादी विचारधारा से थे निराश

    सीआरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि ये सभी नक्सली खोखली माओवादी विचारधारा से निराश थे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नक्सली पुनर्वास कार्यक्रम से सारे नक्सली बेहद प्रभावित थे, जिसे 'पुना नारकोम' के नाम से जाना जाता है. सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि राज्य में तैनात केंद्रीय पुलिस बलों ने स्थानीय लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं जैसे स्कूलों और स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण शुरू किया हैं.

    पहले भी 43 नक्सलियों ने किया था एक साथ समर्पण

    बता दें कि इससे पहले अक्टूबर 2021 में भी नौ महिलाओं सहित 43 कट्टर नक्सलियों ने सुकमा में सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया था. ये आतंकवादी चिंतागुफा और तोंगपाल के उग्रवाद के इलाके में काफी सक्रिय थे और चेतना न्याय मंच जैसे माओवादी संगठनों के सदस्य भी थे. उनमें से एक पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news