राज्यसभा से 12 सांसदों को किया गया सस्पेन्ड, प्रियंका चतुर्वेदी भी निलंबित  

    राज्यसभा से 12 सांसदों को किया गया सस्पेन्ड, प्रियंका चतुर्वेदी भी निलंबित  

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो चुका है. इसके साथ ही लोकसभा और राज्यसभा में भी सत्र की शुरुआत हुई. लोकसभा का सत्र तो अच्छे से निकल गया. लेकिन राज्यसभा के सत्र शुरू होने के पहले ही एक चौंकाने वाला निर्णय लिया गया. राज्यसभा से 12 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है. ये सांसद अब पूरे शीतकालीन सत्र तक सदन की कार्यवाही में शामिल नहीं हो सकेंगे. मॉनसून सत्र के दौरान हुए हंगामे को लेकर यह एक्शन लिया गया है. जिन सांसदों को सस्पेंड किया गया है, उनमें कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना के सांसद शामिल हैं. सांसदों को 11 अगस्त को राज्यसभा में हंगामा करने पर निलंबित किया गया है. निलंबित हुए सांसदों में एलामरम करीम (सीपीएम), फूलो देवी नेताम (कांग्रेस), छाया वर्मा (कांग्रेस), रिपुन बोरा (कांग्रेस), बिनय विश्वम (सीपीआई) राजामणि पटेल (कांग्रेस), डोला सेन (टीएमसी), शांता छेत्री (टीएमसी), सैयद नासिर हुसैन (कांग्रेस), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना), अनिल देसाई (शिवसेना), अखिलेश प्रसाद सिंह (कांग्रेस) शामिल हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news