गौतम गंभीर को धमकी भरे मेल में नया खुलासा, पाकिस्तान से भेजा गया था मेल

    गौतम गंभीर को धमकी भरे मेल में नया खुलासा, पाकिस्तान से भेजा गया था मेल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : गौतम गंभीर को बीते दिन एक मेल मिला था. इस मेल में गौतम गंभीर को उनके परिवार के साथ जान से मारने की धमकी मिली थी. दिल्ली पुलिस ने इस मेल से जुड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस ने बताया कि यह मेल पाकिस्तान से आई है. पहले गौतम गंभीर ने कहा था कि उन्हें आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट की ओर से मेल आया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस जांच में जुट गई. दिल्ली पुलिस ने गूगल से इस मेल के बारे में जानकारी मांगी थी. गूगल ने जो जानकारी पुलिस को दी है, उसके मुताबिक यह मेल पाकिस्तान से आया है. गूगल ने बताया कि यह मेल जिस आईपी अड्रेस से भेजा गया है वह पाकिस्तान का है. बता दें कि गौतम गंभीर के अलावा और भी कई लोगों को isis के नाम पर धमकी भरा मेल भेजा गया है, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस कर रही है. साथ ही, दिल्ली पुलिस के अलावा और भी कई जांच एजेंसियां इस पर नजर बनाए हुई हैं.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news