कश्मीर में बंधक बिहार के11 मजदूर किये गये रिहा, सभी लौटे अपने घर 

    कश्मीर में बंधक बिहार के11 मजदूर किये गये रिहा, सभी लौटे अपने घर 

    शेखपुरा(SHEKHPURA): घटकोसुम्भा प्रखंड के पानागपुर गांव के कुल 11 मजदूर को कश्मीर में बंधक बनाए जाने की खबर को प्रमुखता से प्रसारित किया था. जिसके बाद लोजपा के इमाम गजाली एवं शेखपुरा जिला प्रशासन तत्परता दिखाते हुए बंधक मजदूरों को रिहा करवाया गया. वहीं जम्मू कश्मीर से जिला प्रशासन शेखपुरा जिला के 11 मजदूर को बंधक बनाए जाने की सूचना दी. जिसके बाद स्थानीय जम्मू कश्मीर की पुलिस और शेखपुरा जिला प्रशासन पुलिस की टीम ने सभी बंधक किए गए मजदूरों को मुक्त कराया है. रविवार को सभी 11 मजदूर जम्मू कश्मीर से शेखपुरा पहुंच गए हैं. जिस पर शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा ने सभी 11 मजदूर का स्वागत किया है.

    पूरा मामला 

    वहीं इस मामले पर एसपी कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि झारखंड राज्य के पलामू जिले के आरएम प्रकाश सोनी एक दलाल द्वारा पूर्व में भी सभी मजदूर को ले जाया गया था. इस बार भी ले जाया गया लेकिन इस बार दिल्ली के नाम पर पहले पश्चिम बंगाल, हरियाणा उसके बाद के उसी रास्ते सभी को जम्मू-कश्मीर ले जाकर सभी अलग-अलग कंपनी एवं गोदाम खेती में भेज दिया गया. जब मजदूर द्वारा अपने घर ले जाने की बात कही तो सबके साथ मारपीट कर बंधक बना ले जाने की सूचना प्राप्त हुई. जिसके बाद स्थानीय जम्मू-कश्मीर जिला प्रशासन के सहयोग से सभी को मुक्त करा लिया गया है और उन्हें घर भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है. वहीं मुक्त मजदूरों ने कहा कि सभी को अलग-अलग कंपनी में काम करने के लिए भेज दिया गया. जबकि घर फ़ोन पर बात करने नहीं दिया जा रहा था. इसके बाद किसी तरह घरवालों को बंधक हो जाने की सूचना दी. जिसके बाद लोजपा के ईमाम गजाली एवं जिला प्रशासन के सहयोग से छुड़ाया गया. सभी मजदूर अपने घर लौटने पर काफी खुश हैं. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news