सात दिन से एक ही गांव के 10 बच्चे लापता! पुलिस ने कहा खुद से खोजो

    सात दिन से एक ही गांव के 10 बच्चे लापता! पुलिस ने कहा खुद से खोजो

    रांची(RANCHI): कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र से एक साथ 10 बिरहोर बच्चे लापता हो गए. बच्चों के गायब होने से इलाके में हड़कंप मच गया. पहले तो सभी ने अपने स्तर से छानबीन शुरू की. लेकिन जब कहीं कोई सुराग नहीं मिला जब पुलिस को सूचना दी तो मामले को गंभीरता से नहीं लिया और खुद से बच्चों की खोज करने की बात कह दी. लेकिन 6 दिन बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला और वरीय अधिकारियों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई है.

    बताया गया कि सभी बच्चे बिरहोर परिवार से है और परसाबाद  श्राद्ध कार्यक्रम में भोज खाने गए थे. लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटे ही नहीं. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मुखिया राजेन्द्र यादव ने बच्चों के गायब होने की सूचना. पुलिस को दी. लेकिन थाना ने इसे गंभीरता से नहीं लिया. और मुखिया को ही खोज बिन का जिम्मा लगा दिया. जिसके बाद मुखिया अपने स्तर से गाँव के लोगों के साथ मिल कर बच्चों की तलाशी शुरू की. लेकिन इसकी कोई जानकारी नहीं मिली.

    आखिर में पूरे मामले की सूचना प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को दी गई. वरीय अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है.खुद डीएसपी ने गाँव पहुंच कर बच्चों के परिवार के लोगों से मिले और उनसे पूरी जानकारी ली है.          

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news