राहत: 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक विंध्याचल में रुकेंगी 22 ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा

    राहत: 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक विंध्याचल में रुकेंगी 22 ट्रेनें, यात्रियों को होगी सुविधा

    झुमरी तिलैया (JHUMRI TELAIYA) – फेस्टिवल सीजन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ को लेकर एक महीने पहले से ही यात्रियों के बीच रेलवे टिकट को लेकर होड़ मची हुई है. अभी से ही सभी ट्रैन फुल हो चुके हैं, और यात्रियों को लंबे वेटिंग लिस्ट के बाद टिकट मिल रहा है. त्योहार को देखते हुए सरकार ने कई स्पेशल ट्रेन भी शुरू की है, लेकिन भारी भीड़ को देखते हुए वो काफी नहीं है. ऐसे में रेल मंत्रालय ने यात्रियों के परेशानी को समझते हुए नया फैसला लिया है. बता दें कि 26 सितंबर से नवरात्र के दौरान विंध्याचल में उमड़ने वाले भक्तों के भीड़ को देखते हुए कोडरमा के रास्ते और अलग-अलग रूटों से चलने वाली 22 ट्रेनों के अतिरिक्त ठहराव को मंजूरी दी है. इनमें बोकारो धनबाद, गोमो, कोडरमा और गया जक्शन होकर चलने वाली ट्रेनें भी शामिल हैं.

    ट्रेनों को मिला ग्रीन सिग्नल

    इन ट्रेनों का ठहराव 26 सितंबर से 9 अक्टूबर तक होगा. यात्रियों के लिए विंध्याचल तक टिकट बुकिंग सेवा भी शुरू हो गई है. कोविड 19 के वजह से दो वर्षों तक पाबंदियों की वजह से अतिरिक्त ठहराव पर रेड सिग्नल था. इस बार ग्रीन सिग्नल मिला है और यात्रियों के लिए यह राहत भरी खबर है. कोडरमा के रास्ते होकर चलने वाली लगभग आधे दर्जन ट्रेनों के जरिये माता रानी के दरबार जाने में इन ट्रेनों का फायदा यात्रियों को मिलेगा.

    विंध्याचल में होगा इन ट्रेनों का ठहराव

     12801 पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

    12802 नई-दिल्ली पुरी पुरुषोत्तम एक्सप्रेस

    12307 हावड़ा - जोधपुर एक्सप्रेस

    12308 जोधपुर - हावड़ा एक्सप्रेस

    22307 हावड़ा - बीकानेर एक्सप्रेस

    22308 बीकानेर - हावड़ा एक्सप्रेस

    रिपोर्ट: अमित किमार, झुमरी तिलैया/कोडरमा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news