एसी चलाते ही बढ़ने लगा बिजली का बिल तो फिर फॉलो कर लें ये ट्रिक्स, दिन भर चलाने के बाद भी नहीं पड़ेगा जेब पर असर  

    एसी चलाते ही बढ़ने लगा बिजली का बिल तो फिर फॉलो कर लें ये ट्रिक्स, दिन भर चलाने के बाद भी नहीं पड़ेगा जेब पर असर  

    टीएनपी डेस्क: गर्मी अपने चरम पर है और एसी की डिमांड भी. इस तपती गर्मी से राहत पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों में एसी लगवा रहे हैं. लेकिन ये एसी की ठंडी-ठंडी हवा कई लोगों के लिए महंगी पड़ रही है. क्योंकि, इस बढ़ते तापमान के साथ-साथ बिजली के बिल भी बढ़ रहे हैं. एक तरफ जहां एसी गर्मी के टेंपरेचर को कम रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस एसी के कारण बिजली का बिल भी बढ़ रहा है. ऐसे में कई लोगों को एसी को बंद कर गर्मी से ही समझौता करना पड़ रहा है. लेकिन अगर आप कुछ तरीकों को अपनाकर इस बिजली बिल को कम कर सकते हैं. जी हां, अगर आप भी इस गर्मी के साथ-साथ बिजली बिल की भी मार झेल रहे हो तो आपको अपनाने हैं बस कुछ टिप्स फिर आपके रूम के टेंपरेचर के साथ-साथ आपका बिजली का बिल भी कम हो जाएगा.  तो फिर चलिए जानते हैं क्या है वो टिप्स जिससे आप कर सकते हैं बिजली बिल को कम.

    सेट करें एसी का सही टेंपरेचर

    अक्सर लोग रूम को ठंड करने के लिए एसी के टेंपरेचर को पूरा कम कर देते हैं, जो की गलत है. एसी का टेंपरेचर जितना कम होगा उतना आपके बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी होगी. इसलिए एसी के टेंपरेचर को हमेशा 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाना सबसे बेहतर होता है. ऐसे में अगर आप भी अपने रूम को शिमला मनाली बनाने के चक्कर में एसी के टेंपरेचर को 16 डिग्री पर कर देते हैं तो अभी ही ऐसा करना बंद कर दें. साथ ही एसी के टेंपरेचर को हमेशा 24 से 26 डिग्री पर रखे. एसी में ये टेंपरेचर सेट करने से आपका रूम भी ठंडा रहेगा और बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं आएगा.

    AC के साथ करें पंखे का इस्तेमाल

    अगर आप मस्त ठंडी हवा के मजे लेने के साथ-साथ बिजली का बिल भी कम करना चाहते हैं तो फिर एसी के साथ सीलिंग फैन का भी इस्तेमाल करें. क्योंकि, सीलिंग फैन पूरे रूम में एसी के ठंडी हवा को फैलाने का काम करता है. जिससे कम समय में ही आपका पूरा रूम ठंडा हो जाएगा. वहीं, रूम ठंडा होने के बाद एसी को कुछ देर के लिए आप बंद भी कर सकते हैं. इससे एसी पर भी बोझ नहीं पड़ेगा और न ही आपके बिल पर.

    दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें

    रूम जल्दी ठंडा करने के लिए पहले रूम की खिड़कियों और दरवाजे को बंद कर दें. क्योंकि, अगर दरवाजे या खिड़कियां खुली रहेंगी तो एसी की ठंडी हवा आसानी से कमरे से बाहर निकल जाएगी और आपका रूम जल्दी ठंडा नहीं होगा. ऐसे में आपको एसी भी ज्यादा देर तक चलाना पड़ेगा और एसी पर भी बोझ बढ़ जाएगा. जिससे बिजली की खपत ज्यादा होगी और बिल भी बढ़ जाएगा.

    टाइमर का करें इस्तेमाल

    रूम ठंडा होने के बाद एसी को कुछ देर के लिए बंद कर दें. जिससे एसी पर बोझ न पड़े और बिल भी न बढ़े. अब आप सोच रहे होंगे की दिन में एसी ऑन और ऑफ कर सकते हैं लेकिन रात में बार-बार एसी ऑन-ऑफ करना भी एक झंझट है. ऐसे में आप एसी में दिए गए टाइमर फ़ंक्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं. रात में सोने से पहले एसी के ऑन-ऑफ का टाइमर सेट कर दें. जिससे अपने आप 1 या 2 घंटे में आपका एसी बंद हो जाएगा. एसी बंद होने के बाद भी आपके रूम का टेंपरेचर एकदम परफेक्ट होगा और पूरी रात आप आराम की नींद ले सकेंगे. आप चाहे तो दिन में भी एसी का टाइमर सेट कर सकते हैं ताकि लगातार एसी चलने से एसी पर भी दबाव न पड़े और बिजली की ज्यादा खपत भी न हो. 

    AC की फिल्टर की करें रेगुलर सफाई 

    कभी-कभी एसी की सर्विसिंग और फिल्टर की रेगुलर सफाई न होने पर भी रूम जल्दी ठंडा नहीं होता है. जिसके कारण हम रूम ठंडा करने के लिए एसी के टेंपरेचर को घटा देते हैं. इसलिए एसी के फिल्टर को रेगुलर साफ करें और समय-समय पर एसी की सर्विसिंग करवाते रहें.

    इन्वर्टर एसी खरीदें

    एसी हमेशा इन्वर्टर टेक्नोलॉजी वाला ही खरीदें. क्योंकि, नॉर्मल एसी की तुलना में इन्वर्टर एसी बिजली की कम खपत करते हैं. जिससे बिजली बिल कम आती है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news