यूट्यूब से वीडियो देख नाबालिग ने सीखा चाभी बनाना, फिर चुरा ली 6 बाइक  

    यूट्यूब से वीडियो देख नाबालिग ने सीखा चाभी बनाना, फिर चुरा ली 6 बाइक  

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): आज के डिजिटल युग में लोग यूट्यूब को एक मनोरंजन के साथ ही एक सिखाने वाले टूल के रूप में भी इस्तेमाल कर रहे हैं. कोरोना महामारी के बाद से तो यूट्यूब ऑनलाइन स्टडी का एक बड़ा जरिया बन चुका है. बच्चे से लेकर बड़े तक कुछ ना कुछ सीखते रहते हैं. मगर, हर चीज के दो पहलू होते हैं. यूट्यूब से कोई पढ़ाई करता है तो कोई यूट्यूब वीडियो देखकर चोरी सीखता है. चोरी का ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़के ने यूट्यूब वीडियो देखकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

    ये है मामला

    दरअसल, मुंबई के कुरार पुलिस ने एक नाबालिग लड़के के खिलाफ छह मोटरसाइकिल चोरी करने का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने कहा कि इस लड़के ने YouTube ट्यूटोरियल से बाइक चोरी करने के लिए master key  तैयार करने की ट्रेनिंग ली. बता दें कि नाबालिग लड़का जीवन यापन के लिए ऑटोमोबाइल गैरेज में मैकेनिक का काम करता है. डीसीपी सोमनाथ घरगे ने कहा कि वह चोरी की बाइक से स्पेयर पार्ट्स निकालता और उन्हें बेच देता या बाइक का इस्तेमाल खुशी के लिए करता. उसने खड़ी बाइकों को निशाना बनाया. चोरी करने के बाद वह उन्हें दो हफ्ते तक सुनसान जगह पर खड़ा करता था.

    6 बाइक बरामद

    एक बार जब उसे यकीन हो जाता था कि मालिक और पुलिस ने बाइक की खोजबीन बंद कर दिया है, तो वह उसे बाहर लाता था और उसके स्पेयर पार्ट्स को हटा देता था. घरगे ने कहा कि हमें सूचना मिली थी कि लड़के के पास कई बाइक हैं. हमने उसके पास से छह बाइकें बरामद की हैं. आरोपी को ऑब्जर्वेशन होम भेजा जाएगा. नाबालिग होने के कारण उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news