मछली की लूट..! सड़कों पर मछलियां ही मछलियां ऐसा नज़ारा देख आप भी हो जाएंगे हैरान

    मछली की लूट..!  सड़कों पर  मछलियां ही मछलियां  ऐसा नज़ारा देख आप भी हो जाएंगे हैरान

    धनबाद (DHANBAD) - निरसा थाना के देवियाना मोड़ के पास एनएच 2 पर मांगुर मछली लेकर पश्चिम बंगाल से धनबाद की ओर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसके कारण ट्रक में लोड मांगुर मछली सड़क के किनारे खेत में जा गिरा. बता दें कि सरकार द्वारा मांगुर मछली प्रतिबंधित है.

    लोगों के बीच मची होड़

    प्रतिबंधित मांगुर मछली खेत में पड़ा देख लोगों के बीच होड़ मच गई. वहां स्थानियों की भीड़ उमड़ पड़ी और लोगों ने बर्तनों और थैलियों में मछली भरना शुरु कर दिया. इस दौरान मछली लदे ट्रक के चालक औऱ संचालक भागने में सफल रहे. घटना की सूचना मिलते ही निरसा पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया. बता दें कि लगभग हर दिन पश्चिम बंगाल से थाई मांगुर मछली बड़े पैमाने पर बिहार और उत्तर प्रदेश झारखंड के रास्ते ट्रकों से जाती है.

    कई रोगों को देती है न्यौता

    प्रशासन इस प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को पकड़ने में असफल रहते हैं. ऐसे में यही लगता है कि पुलिस को भी हिसेदारी मिलती है. जिसके कारण प्रशासन लोड गाड़ियों को पकड़ने में रूचि नहीं दिखाता. बता दें कि थाई मांगुर मछली खाने से कई रोग होते हैं. थाई मांगुर मछली पूरे भारत में प्रतिबंध है. इसके खाने से मानव जीवन के शरीर में कई प्रकार की बीमारियां होती हैं. खासकर प्रतिबंधित मांगुर मछली खाने से कैंसर होता हैं. फिर भी व्यापारी इस प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली को एक राज्य से दूसरे राज्य में खपाते हैं. बंगाल का यह माल झारखंड में भी खपाया जाता है. अब तक कई बार प्रतिबंधित मांगुर मछलियों से लदा गाड़ी को निरसा में ही पकड़ा जा चूंका है. पुलिस प्रशासन सभी मिलकर मोटी रकम की कमाई करते हैं.

    रिपोर्ट : अभिषेक कुमार सिंह, ब्युरो हेड, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news