कार्डधारी ने मांगा अनाज तो पीडीएस डीलर ने की लात घूसों की बौछार, वीडियो हुआ वायरल

    कार्डधारी ने मांगा अनाज तो पीडीएस डीलर ने की लात घूसों की बौछार, वीडियो हुआ वायरल

    धनबाद(DHANBAD): अक़्सर आप अखबारों और टीवी में पीडीएस अनाज की कालाबाजारी की ख़बर पढ़ते हैं. PDS दुकानदार द्वारा अनाज नहीं बांटने की शिकायत मिलती है. लेकिन, धनबाद में एक पीडीएस दुकानदार ने अनाज मांगने पर ना सिर्फ पिटाई की बल्कि कार्डधारी की सरेआम फ़ज़ीहत भी कर दी है. दरअसल कतरास में जनवितरण प्रणाली दुकान संचालक यानी पीडीएस डीलर की दबंगई देखने को मिली है. जहां लाभुक ने अनाज मांगा तो बदले में डीलर ने उस पर लात घुसे की बौछार कर दी और दौड़ा-दौड़ा कर पिटाई की.

    मामला बाघमारा प्रखंड के फाटामाहुल पंचायत की

    ये मामला बाघमारा प्रखंड के फाटामाहुल पंचायत की है,  जहां पीड़ित कार्डधारक ने जब अपना अनाज मांगने जनवितरण प्रणाली दुकान पहुंचा तो पीडीएस डीलर ने अनाज के बदले कार्डधारक को लात घुसें रसीद कर दे दी. पीडीएस संचालक की मनमानी और दबंगई को देख सभी लाभुक दंग रह गए. इस घटना की विडियो इस वक्त तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    रिपोर्ट: अभिषेक कुमार सिंह, ब्यूरो हेड(धनबाद)


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news