सांप के डंसने से बच्चे की मौत, ढोंगी सपेरा ने फैलाया अंधविश्वास का जाल, बेचे हजारों की ताबिज।

    सांप के डंसने से बच्चे की मौत,  ढोंगी सपेरा ने फैलाया अंधविश्वास का जाल, बेचे हजारों की ताबिज।

    अंधविश्वास का सहारा लेकर अक्सर ढोंगी अपना उल्लू सीधा कर लेते हैं और भोले भाले ग्रामीणों को हजारों की चपत लगाकर निकल जाते हैं. पलामू जिले में कुछ इसी तरह का मामला सामने आया है.

    पलामू के मोहम्मदगंज और उंटारी रोड प्रखंड के सीमावर्ती कादलकुर्मी गांव में सांप के डसने से एक बच्चे की मौत पर एक ढोंगी ने उसे जिन्दा कर देने का अंधविश्वास फैलाया और फिर उसके घर में सांप छोड़कर हजारों की ताबिज बेचकर निकल गया. घटना के बाद से ग्रामीण ढगा महसूस कर रहे हैं.

    क्या है मामला

    दरअसल, शुक्रवार की सुबह कादलकुर्मी गांव के प्रमोद रजवार के 6 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार को उसके घर में किसी विषैले सांप ने डंस लिया . उसे इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन लटपौरी के पास उसकी मौत हो गयी. बच्चे की मौत की सूचना किसी तरह दो ढोंगी सेपेरे को मिल गयी, उन्होंने पीड़ित परिवार से संपर्क किया और बच्चे को जिंदा कर देने का दावा किया, कहा कि बच्चे को दफन कर दें, उसे हम शनिवार को आकर जिंदा कर देंगे ।

    कमाई के लिए अंधविश्वास का फैलाया जाल 

    परिवार के लोग अंधविश्वास में पड़कर बच्चे को कोयल नदी किनारे बालू में ढक दिया, फिर शनिवार को एक मोटरसाइकिल से दो सपेरे गांव में पहुंचे और अपना अंधविश्वास का जाल फैलाया , बड़ी बड़ी बातें करते हुए ग्रामीणों को जुटाया और फिर अपने पास रखे दो सांप प्रमोद रजवार के घर में छोड़ दिया । ढोंगी सपेरे  बच्चे को  जिंदा तो नहीं कर पाया अलबत्ता अपनी कमाई का जरिया जरूर तैयार कर लिया ।

    इस तरह की 20 से 25 हजार की कमाई

    घर में सांप छोड़ने के बाद सपेरो ने कहा कि वे बच्चे को जिंदा तो नहीं कर सकते, लेकिन प्रमोद के घर में घुसे सांप जरूर बाहर निकाल सकते हैं. फिर उन्होंने बीन बजाकर सांप को प्रमोद के घर से बाहर निकाला और लोगों के गले में लपेट कर कमाई का रास्ता तैयार कर लिया. सपेरे ने कहा कि उनके पास एक ऐसी ताबिज है, जिसे पहनने या फिर घर में रखने से सांप उसके नजदीक नहीं आएगा । ग्रामीण उसकी बातों में आ गए और फिर सपेरे ने वहां अपनी दुकान खोल ली. धागे में बांध कर सारे ग्रामीणों में 50-50 रूपये में ताबीज बेची और 20 से 25 हजार कमाकर वहां से निकल गए।
    उसी गांव की रजनी सिंह ने बताया कि दो सपेरे गांव में आए थे. आने पर अंधविश्वास फैलाया और गले में सांप लपेट कर बताया कि उनके पास एक ऐसी ताबिज है, जिसे पहनने पर सांप कभी नहीं डंसेगा. लोग उसके माया जाल में फंस उससे बड़ी संख्या में ताबीज की खरीद की ।

    रिपोर्ट - आकाश तिवारी , पलामू 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news