Womens Hockey League: ओडिशा वॉरियर्स की टीम ने जीता पहला महिला एचआईएल का खिताब, सलीमा के सूरमाओं को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

    Womens Hockey League: ओडिशा वॉरियर्स की टीम ने जीता पहला महिला एचआईएल का खिताब, सलीमा के सूरमाओं को हराकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

    टीएनपी डेस्क: ओडिशा वॉरियर्स की टीम ने पहला महिला एचआईएल हॉकी का खिताब अपने नाम किया. पहले महिला हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) का ताज ओडिशा वॉरियर्स के सिर पर सजने के साथ ही टीम के सदस्य खुशी से झूम उठे. रविवार की शाम रांची स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम मोरहाबादी में खेले गए फाइनल मैच में ओडिशा वॉरियर्स ने सलीमा टेटे की अगुवाई वाली जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 2-1 से हरा दिया. अंततक सूरमा हॉकी क्लब के सदस्य कोशिश करते रहे मगर उनको सफलता नहीं मिली.

    सूरमा क्लब के लिए एक गोल ऑस्ट्रेलियाई मूल की खिलाड़ी पैनी ्क्किकब ने किया. इसके अलावा विजेता टीम के लिए महाराष्ट्र की खिलाड़ी रिजुजा ददासो पिस्ला ने दोनों गोल किए.आपको बता दें कि एचआईएल की विजेता टीम को डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा. इसके अलावा उपविजेता टीम को एक करोड़ रुपए मिलेंगे.

    रिपोर्ट: ओम प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news