WOMEN'S ASIA CUP: भारतीय टीम पहुंची फाइनल में, सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराया

    WOMEN'S ASIA CUP: भारतीय टीम पहुंची फाइनल में, सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रनों से हराया

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): भले ही एशिया कप में भारतीय मेंस क्रिकेट अपने खराब प्रदर्शन के कारण बाहर हो गई थी, और टूर्नामेंट जीतने से चूक गई थी. लेकिन, भारतीय महिला टीम अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है. विमेंस एशिया कप के सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने थाईलैंड को करारी शिकस्त दे कर फाइनल में जगह बना ली है. 

    शेफाली वर्मा बनी प्लेयर ऑफ द मैच

    पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 148 रन बनाए. ओपनर शेफाली वर्मा ने 28 गेंदों पर 42 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 36 रनों की पारी खेली. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 74 रन ही बना सकी. दीप्ति शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 1 मेडन के साथ कुल 3 विकेट झटके. शेफाली वर्मा ने भी एक विकेट झटका. जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने थाईलैंड को 74 रनों से हरा दिया. इसके लिए शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच से भी नवाजा गया. अब भारतीय टीम 15 अक्टूबर को फाइनल में दूसरे सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ भिड़ेगी. दूसरा सेमीफाइनल आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news