नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

    नीतीश राणा की पत्नी से छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,  पुलिस कर रही पूछताछ

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK): कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान नीतीश राणा की पत्नी के साथ दिल्ली में छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है. जानकारी के मुताबिक नीतीश की पत्नी दिल्ली में थीं, तब दो आरोपियों ने उनका पीछा किया और उनके साथ छेड़छाड़ की. जिसके खिलाफ नीतीश की पत्नी ने दिल्ली के कीर्ति थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

    बता दें कि यह मामला चार मई की रात का बताया जा रहा है. जिसके बाद नीतीश की पत्नी ने आज कीर्ति थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में नीतीश की पत्नी ने कहा की चार मई की रात 8 बजे वह अपने ड्राइवर के साथ कार में घर जा रही थी. तभी बाइक सवार दो युवक तेजी से उनके कार के पास आ गए. जिसके बाद युवकों ने उनका पिछा किया और कुछ दूर जा कर कीर्ति चौराहे के पास बाइक खड़ा कर दिया और कार के पास आ कर अपने हाथ से कार के काच में टक्कर मारी.

    पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ

    शिकायत दर्ज कराने के बाद कीर्ति नगर की पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है. आरोपियों की पहचान चैतन्य शिवम और विवेक के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा दोनों युवकों की उम्र 18 वर्ष बताई जा रहा है. वहीं पुलिस ने आरोपी की पहचान के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर ली है. दूसरे युवक की तलाशी पुलिस द्वारा की जा रही है. फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news