Paris Olympics 2024 : 12 साल बाद एयर पिस्टल इवेंट में भारत का खुला खाता, मनु भाकर बनी ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला  

    Paris Olympics 2024 : 12 साल बाद एयर पिस्टल इवेंट में भारत का खुला खाता, मनु भाकर बनी ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला  

    टीएनपी डेस्क : भारतीय शूटर मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक्स में भारत के लिए जीत का खाता खोल दिया है. विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीत कर मनु भाकर ने नया इतिहास रच दिया है. ओलिंपिक में शूटिंग में मेडल जीतने वाली मनु भाकर पहली भारतीय महिला हैं. 2021 में फाइनल की रेस से बाहर हुई मनु भाकर ने पेरिस ओलिंपिक्स में फाइनल में 221.7 पॉइंट्स के साथ कांस्य पदक जीतकर अपना कम बैक कर लिया है. मनु भाकर के इस जीत पर पीएम मोदी से लेकर राष्ट्रपति तक सभी ने उन्हें बधाई दी है. बता दें कि, 2012 में भारत ने आखिरी बार शूटिंग में सिल्वर मेडल जीता था. 12 साल बाद आज मनु भाकर ने ब्रॉनज मेडल जीतकर वापस से भारत का शूटिंग इवेंट में खाता खोल दिया है.  

    भारत को मनु भाकर पर गर्व : राष्ट्रपति

    वहीं, मनु भाकर की जीत पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बधाई दी है. राष्ट्रपति ने कहा कि, पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक के साथ भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई. वह शूटिंग प्रतियोगिता में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. भारत को मनु भाकर पर गर्व है. उनका यह कारनामा कई खिलाड़ियों, खासकर महिलाओं को प्रेरित करने वाला है. मैं कामना करती हूं कि वह भविष्य में उपलब्धियों की और अधिक ऊंचाइयां छूए.

    पहला पदक दिलाने के लिए मनु भाकर को बधाई : पीएम मोदी

    पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को पीएम नरेंद्र मोदी ने भी बधाई दी है. अपने ऑफिसियल एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी ने लिखा है कि, ऐतिहासिक पदक! पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक दिलाने के लिए मनु भाकर को बधाई. यह कांस्य पदक और सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि मनु निशानेबाजी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं. यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है.

     

    दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स बनी स्वर्ण और रजत पदज विजेता 

    बता दें कि, विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में मनु भाकर ने शुरू से ही तीसरा स्थान बरकरार रखते हुए तीसरा स्थान ही हासिल किया. वहीं, दक्षिण कोरिया की दो एथलीट्स ने इस स्पर्धा में गोल्ड और रजत पदक जीता. गोल्ड पदक विजेता ओह ये जिन 243.2 के स्कोर के साथ और रजत पदक पर किम येजी ने 241.3 के स्कोर के साथ अपनी जीत दर्ज की.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news