नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, गोल्डन स्पाइक मीट का खिताब किया अपने नाम, जानिए विस्तार से

    नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, गोल्डन स्पाइक मीट का खिताब किया अपने नाम, जानिए विस्तार से

    टीएनपी डेस्क - ओलंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचा है. एक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्डन स्पाइक मीट 2025 का खिताब अपने नाम किया है. मालूम हो कि हाल ही में नीरज चोपड़ा ने पेरिस डायमंड लीग में 85.29 मी का सर्वश्रेष्ठ भाला फेंक कर नया इतिहास रचा था. ताजा जानकारी के अनुसार यह मुकाबला वर्ल्ड एथलेटिक्स सबकॉन्टिनेंटल टूर के गोल्ड स्टार का टूर्नामेंट था जिसमें दुनिया भर के 9 प्रतियोगी शामिल हुए.

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि को जानिए विस्तार से

    नीरज चोपड़ा पहली बार इसमें शामिल हुए और यह किताब अपने नाम कर लिया. गोल्डन ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध नीरज चोपड़ा लगातार बेहतर प्रदर्शन करते जा रहे हैं. उन्होंने अपने फिटनेस पर विशेष ध्यान दिया है‌. वैसे यह बात भी सही है कि फिटनेस कारणों से पिछले दो सत्र में वे इस हिस्सा नहीं ले पाए थे‌. इसी साल नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर की दूरी पार करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया था. नीरज चोपड़ा अब एनसी क्लासिक प्रतियोगिता में शामिल होंगे जो 5 जुलाई से बेंगलुरु में होने वाली है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news