ICC WORLD CUP 2022 : सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद ट्रेंड करने लगा ‘MISS YOU MAHI’

    ICC WORLD CUP 2022 : सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद ट्रेंड करने लगा ‘MISS YOU MAHI’

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK): टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की शर्मनाक हार हुई. इंग्लैंड के हाथों भारत की हार के बाद सोशल मीडिया में Miss You Mahi ट्रेंड करने लगा. दरअसल, इंग्लैंड ने भारतीय टीम को मुकाबले में बूरी तरह से मात दी. मुकाबले की शुरूआत से ही इंग्लैंड ने मैच में अपनी पकड़ बनाई रखी और इंग्लैंड सेमीफाइनल का मुकाबला आसानी से जीत गई.

    हार के बाद लोग करने लगे माही को याद

    विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में हार के बाद फैंस को एक बार फिर पूर्व कप्तान MS धोनी की याद आने लगी है. सोशल मीडिया पर फैंस पोस्ट कर रहे हैं कि धोनी ने 3 ICC खिताब जीते हैं. 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्राफी. फैंस कमेंट कर रहे हैं कि धोनी सच में महान खिलाड़ी हैं. जो विकेट के पीछे से मैच पलट देता था. फैंस बोल रहे हैं कि अनहोनी को होनी करने वाला है धोनी.

    प्रेशर नहीं झेल पाए, घबरा गए : रोहित शर्मा

    सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद रोहित शर्मा काफी निराश दिखे. रोहित ने कहा कि खिलाड़ी इस मैच का प्रेशर नहीं झेल पाए, हम घबरा गए थे. उन्होंने कहा कि जिस तरह से हम हारे उससे पूरी टीम निराश है. हमने अंतिम ओवरों में अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन हम गेंदबाजी अच्छी नहीं कर सके.

    केवल IPL में खेलते दिखते हैं धोनी

    बता दें कि MS धोनी ने 15 अगस्त, 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद धोनी सिर्फ आईपीएल में खेलते दिखाई देते हैं. धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. पिछले सीजन की शुरूआत में चेन्नई की कप्तानी जडेजा कर रहे थें लेकिन बीच में टीम की कमान धोनी को दे दी गई थी. हालांकि, इस साल चेन्नई की कप्तानी धोनी ही करेंगे.    

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news