‘माही’ के नाम ICC हॉल ऑफ फेम का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए इस लिस्ट में अबतक कितने भारतीय शामिल

    ‘माही’ के नाम ICC हॉल ऑफ फेम का सबसे बड़ा सम्मान, जानिए इस लिस्ट में अबतक कितने भारतीय शामिल

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी के नाम एक और बड़ा सम्मान शामिल हो गया है. उन्हें 2025 के ICC हॉल ऑफ फेम के सबसे तगड़े सम्मान से नवाजा गया है. यह सम्मान पाने वाले वह भारत के 11वें भारतीय क्रिकेटन बन गए है. धोनी को यह सम्मान मिलने से न सिर्फ उनके प्रशंसक बल्कि पूरा देश गर्वित हैं. आपको बता दें कि उनसे पहले 10 भारतीय क्रिकेटरों को आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था. जिसमें बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, डायना एडुल्जी, वीरेंद्र सहवाग और नीतू डेविड का नाम शामिल है.

    धोनी के साथ सात अन्य क्रिकेटरों को भी मिला सम्मान

    महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ सात अन्य क्रिकेटरों को भी यह सम्मान मिला है, जिनमें-मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, डेनियल विटोरी और हाशिम अमला शामिल हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान की महिला क्रिकेटर सना मीर और इंग्लैंड की सारा टेलर को भी यह सम्मान दिया गया है.

    ICC हॉल ऑफ फेम में नामित होने से माही ने जाहिर की खुशी

    वहीं इस सम्मान पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि, "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में नामित होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. दुनिया के महान क्रिकेटरों के साथ अपना नाम देखना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है. यह एक ऐसा सम्मान है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा."

    महेंद्र सिंह धोनी के रिकॉर्ड पर एक नजर

    • वनडे में सबसे ज़्यादा स्टंपिंग: 123 स्टंपिंग
    • विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: 183 रन
    • भारत के लिए कप्तान के तौर पर सबसे ज़्यादा वनडे मैच: 200 मैच
    • 2007 में भारत को पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी दिलाई।
    • 2011 में भारत ने 28 साल बाद विश्व कप जीता।
    • 2013 में चैंपियन ट्रॉफी जीतकर भारत को फिर से गौरव दिलाया।
    • 2009 में टेस्ट रैंकिंग में भारत को नंबर-1 पर पहुंचाया।

    आंकड़ों में धोनी का करियर

    वनडे: 350 मैचों में 10,773 रन, 50.57 का औसत, 10 शतक और 73 अर्धशतक

    टेस्ट: 90 मैचों में 4876 रन, 38 का औसत और 6 शतक

    टी20: 98 मैच, 1617 रन और 2 अर्धशतक

    ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल  भारतीयों की उम्र 

    43 साल – एमएस धोनी

    45 साल – वीरेंद्र सहवाग

    45 साल – राहुल द्रविड़

    45 साल – अनिल कुंबले

    46 साल – सचिन तेंदुलकर

    47 साल – नीतू डेविड

    50 साल – कपिल देव

    60 साल – सुनील गावस्कर

    63 साल – बिशन सिंह बेदी

    67 साल – डायना एडुल्जी

    104 साल – वीनू मांकड़

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news