FIH Hockey Women's World Cup 2022: भारत की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ, झारखण्ड की बेटीयां भी दिखाएंगी अपने हॉकी स्टिक का जादू

    FIH Hockey Women's World Cup 2022: भारत की भिड़ंत इंग्लैंड के साथ, झारखण्ड की बेटीयां भी दिखाएंगी अपने हॉकी स्टिक का जादू

    रांची(RANCHI): भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप के पूल बी के अपने पहले मुकाबले में रविवार को नीदरलैंड के अमस्टलवीन में इंग्लैंड के साथ होगा. आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम हर हाल में इस मैच को जीतने का प्रयास करेगी और तोक्यो में मिली हार का बदला लेना चाहेगी. तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक के मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 4-3 से हराकर पहली बार पदक जीतने का सपना तोड़ दिया था. दोनों टीम की रैंकिंग की बात करें तो इंग्लैंड पांचवें रैंक पर है, तो वहीं भारत का 9वां रैंक है.

    विश्व कप के पहले भारतीय टीम अपनी फॉर्म में है, टीम एफआईएच प्रो लीग में पहली बार खेलते हुए टीम तीसरे स्थान पर रही. भारतीय टीम एफआईएच प्रो लीग में बेल्जियम, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से आगे रही.

    ये भी पढ़ें:

    आदित्य कुमार ने एशियन कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने वाले झारखंड के पहले बालक पहलवान

    इंग्लैंड का पलड़ा रहा है भारी

    भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक जितने भी मैच हुए हैं. उसमें इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमों के बीच कुल 7 मैच हुए. जिसमें इंग्लैंड की टीम ने तीन मैच अपने नाम किए हैं, तीन मैच ड्रॉ रहा और भारत ने 1 मैच में विजय हासिल किया है. दोनों टीमों का वर्ल्ड कप में दो बार सामना हुआ है. 2018 में आयोजित वर्ल्ड कप में भारत का मुकाबला इंग्लैंड से हुआ था. जिसमें दोनों टीमों ने 1-1 गोल किया और मैच ड्रा हो गया था. दूसरा सामना 1998 में नीडरलैंड में आयोजित हॉकी वर्ल्ड कप आयोजित के दौरान हुआ जहां भारत को 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था. भारत का विश्व कप में सबसे अच्छा प्रदर्शन 1974 के वर्ल्ड कप में रहा, जब भारतीय टीम ने चौथा स्थान हासिल किया था. इसके बाद से टीम ने कोई खासा कमाल नहीं करके दिखाया है.

    झारखंड के खिलाड़ियों का भी रहेगा अहम रोल

    भारतीय टीम में पहली बार झारखंड के तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी टीम में शामिल है. ऐसे में झारखंड के लिए भी यह एक ऐतिहासिक पल होगा जब विश्व कप में भारत की ओर से झारखंड के भी खिलाड़ी पहली बार खेलते हुए दिखाई देंगे.  निक्की प्रधान पूर्व में दो ओलंपिक खेल चुकी है और सलीमा टेटे पिछले वर्ष टोक्यो ओलंपिक में भारतीय टीम से खेल चुकी है और दोनों ही खिलाड़ी ओलंपिक खेलने वाली झारखंड के प्रथम और द्वितीय महिला हॉकी खिलाड़ी हैं. संगीता कुमारी इसी वर्ष जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी है. निक्की प्रधान खूंटी जिला के रहने वाली वहीं सलीमा टेटे और संगीता कुमारी सिमडेगा जिला की रहने वाली हैं. 

    रात 8 बजे शुरू होगा मुकाबला

    भारतीय समय अनुसार इस मैच का प्रसारण रात 8 बजे से किया जाएगा. इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डिजिटल प्लेटफार्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा.

    रिपोर्ट: निरज कुमार, रांची डेस्क  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news