नीरज चोपड़ा अगर भारत के लिए लायेंगे गोल्ड, तो इस भारतीय क्रिकेटर ने अपने टॉप 10 फॉलोवर्स को शानदार इनाम देने का किया एलान

    नीरज चोपड़ा अगर भारत के लिए लायेंगे गोल्ड, तो इस भारतीय क्रिकेटर ने अपने टॉप 10 फॉलोवर्स को शानदार इनाम देने का किया एलान

    टीएनपी स्पोर्ट्स (TNP SPORTS) : पेरिस ओलंपिक में आज भारत के लिए काफी खास है. दरअसल भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा जेवलिन थ्रो में आज अपना फाइनल मैच खेलेंगे. यह मुकाबला पेरिस के आइकॉनिक स्टेड डे फ्रांस में खेला जाएगा. भारतीय समय के मुताबिक फाइनल मैच रात 11:55 बजे से शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पेरिस ओलंपिक में नीरज चोपड़ा की जीत पर इनाम देने की घोषणा की है.  

    ऋषभ पंत का पोस्ट सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

    अपने पोस्ट में ऋषभ पंत ने लिखा कि- अगर नीरज चोपड़ा गोल्ड मेडल जीतते हैं तो मैं उस भाग्यशाली विजेता को 100089 रुपये दूंगा जो ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक और कमेंट करेगा. बाकी टॉप-10 लोग जो ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करेंगे उन्हें हवाई जहाज का टिकट मिलेगा. आइए भारत और दुनिया भर से मेरे भाई का समर्थन करें. हालांकि इस पोस्ट की पुष्टी द न्यूज पोस्ट नहीं करता. वहीं कुछ लोग इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे है कि पंत का एक्स अकाउंट हैक कर लिया गया है.

    आज नीरज बनाएंगे इतिहास

    आपकों बता दें कि नीरज आज पदक जीत जाते है, तो ओलंपिक के इतिहास में पांचवे ऐसे एथलीट बन जाएंगे जो जेवलिन थ्रो खिताब बरकरार रखेगा. वहीं बात इंजीविजुअल इवेंट की करे तो दो बार स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे.

    क्वालीफाई राउंड में नीरज ने फेका था सीजन का बेस्ट थ्रो

    बता दें कि ओलिंपिक के 11वें दिन नीरज चोपड़ा ने अपने क्वालीफाई मैच में नय रिकॉर्ड बनाते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया था. नीरज ने पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर जेवलिन थ्रों किया. जो इस सीजन का नीरज का सबसे बेस्ट थ्रो है. अपने इसी थ्रो के साथ नीरज फाइनल में प्रवेश कर गए है. नीरज के साथ ही ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स औऱ पाकिस्तान के अरशद नदीम ने भी फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news