WC 2023: सेमीफाइनल में कोहली ने कर दिया कमाल, तोड़ दिया सचिन का विराट रिकार्ड

    WC 2023: सेमीफाइनल में कोहली ने कर दिया कमाल, तोड़ दिया सचिन का विराट रिकार्ड

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मैच भारत औऱ न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है. जिसमें भारतीय टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. इस मैच में भारतीय टीम के किंग विराट कोहली ने शांदार शतक लगाया. उन्होंने आज के शतक से क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. बता दें कि सचिन के नाम केवल 49 वनडे शतक है. वहीं कोहली ने आज के मैच में शतक लगाकर सचिन को पिछे छोड़ दिया है.

    बतातें चले कि आज के मैच में विराट कोहली 113  गेंदों पर 117 रन बनाकर शतक अपने नाम किया. दरअसल, वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज था. सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे करियर में 49 शतक जड़े, लेकिन अब विराट कोहली ने मास्टर ब्लास्टर को पीछे छोड़ नया रिकार्ड अपने नाम कर लिया है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news