FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन को किया निलंबित,अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी छीनी

    FIFA ने अखिल भारतीय फुटबॉल फेडरेशन को किया निलंबित,अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी छीनी

    रांची(RANCHI): इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ  फुटबॉल एसोसिएशन (FIFA) ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. फीफा ने तीसरे पक्ष द्वारा गैर जरूरी दखल का हवाला देकर अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ को सोमवार की रात निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही भारत में 11 से 30 अक्टूबर तक होने वाले फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप की मेजबानी भी खतरे में पड़ गई है. एक तरह से छीन ही ली गई है. FIFA की ओर से दिए गए एक बयान में कहा कि निलंबन तभी हटेगा, जब एआईएफएफ कार्यकारी समिति की जगह प्रशासकों की समिति के गठन का फैसला वापस लिया जाएगा. फीफा के अनुसार अंडर 17 महिला विश्व कप पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भारत में नहीं हो सकता. उसने कहा कि फीफा भारत के खेल मंत्रालय से लगातार संपर्क में है और सकारात्मक नतीजे तक पहुंचने की उम्मीद है.

    फीफा के संपर्क में है खेल मंत्रालय

    फीफा ने कहा कि वह भारत के खेल मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है और उम्मीद है कि मामले का सकारात्मक परिणाम आ सकता है. फीफा ने इसी माह आरंभ में ही तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप के कारण AIFF को सस्पेंड करने की धमकी दी थी. यह चेतावनी एआईएफएफ के चुनाव कराने के सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कुछ ही दिनों बाद दी गई थी. 28 अगस्त को एआईएफएफ के चुनाव होने हैं. इस मामले में 17 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है. फीफा बयान में कहा गया है कि निलंबन का मतलब है कि भारत में 11-30 अक्टूबर 2022 को होने वाले फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप 2022 का आयोजन भी नहीं हो सकेगा. फीफा ने कहा कि वह टूर्नामेंट के संबंध में अगले कदमों का एसेसमेंट कर रहा है और जरूरत पड़ने पर इस मामले को ब्यूरो में भेजा जाएगा. देश के फुटबॉल संघ, खिलाड़ी और खेलप्रेमी निराश हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news