राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप 2022 : विशाल लकड़ा ने हैट्रिक गोल दागकर झारखंड टीम को दिलाई पहली जीत

    राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप  2022  : विशाल लकड़ा ने हैट्रिक गोल दागकर झारखंड टीम को दिलाई पहली जीत

    सिमडेगा (SIMDEGA) :  4 मई से 15 मई तक गोवा में आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2022 में शुक्रवार को अपने पहले मैच में हॉकी झारखंड ने हॉकी उत्तराखंड को 5-1 गोल से पराजित कर जीत से शुरुवात की है. झारखंड टीम की ओर से कप्तान अमृत मिंज ने 28 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर से टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई. मगर, यह बढ़त ज्यादा देर तक नहीं रहा पाया और 2 मिनट बाद ही 30 वें मिनट में उतराखंंड के  विशाल कुमार ने एक फील्ड गोल कर 1-1 की बराबरी कर ली. इसके बाद झारखंड के विशाल लकड़ा ने 34वें, 50वें और 54वें मिनट में लगातार तीन फील्ड हैट्रिक गोल कर टीम को निर्णायक 4-1 से बढ़त दिलाई.  अंत में झारखंड के फॉरवर्ड एडिशन मिंज ने मैच के अंतिम यानी 60वें मिनट में एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 5-1 से विजय दिला दी.

    हॉकी झारखंड के अध्यक्ष सहित सभी ने दी बधाई

    झारखंड टीम की पहली जीत पर हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी, कमलेश मांझी, पंखरासियुस टोप्पो, सुनील तिर्की, प्रतिमा बरवा, तारिणी कुमारी, प्रतिमा तिर्की, करिश्मा परवार, एलसन किड़ो, वेदप्रकाश, बसंत बा, बलबीर प्रसाद सहित हॉकी झारखंड एवं हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई दी है.

    रिपोर्ट : अमित रंजन, सिमडेगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news