GOOD NEWS: झारखंड की बेटियों ने लहराया परचम, जूनियर हॉकी टीम सेमीफाइनल में

    GOOD NEWS: झारखंड की बेटियों ने लहराया परचम, जूनियर हॉकी टीम सेमीफाइनल में

    रांची(RANCHI): 12वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप  में झारखंड टीम हॉकी उत्तरप्रदेश को 4-0 से पराजित कर लगातार 10वें वर्ष सेमी फाइनल में पहुंच गई. झारखंड की ओर से दीपिका सोरेंग, रजनी केरकेट्टा, एलिन डुंगडुंग और प्रमोदनी योगी लकड़ा ने गोल की.

    4 गोल से झारखंड ने दर्ज की एक तरफा जीत

    आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित 12वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप 2022 में हॉकी झारखंड की टीम ने गुरुवार को खेले गए अपने क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी उत्तरप्रदेश को 4-0 गोल से पराजित कर लगातार 10वे वर्ष सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई. झारखंड टीम ने अपने क्वार्टर फाइनल मैच में पहले क्वार्टर  के 13वें मिनट में दीपिका सोरेंग ने एक शानदार फील्ड गोल कर टीम को 1-0से बढ़त दिलाई.  दूसरे क्वार्टर में झारखंड टीम ने  एक और शानदार फील्ड गोल रजनी केरकेट्टा के हाथों मैच 18वें मिनट में की. तीसरे क्वार्टर में मैच काफी संघर्ष पूर्ण रहा और दोनों टीम गोल करने में असफल रही. मैच के चौथे क्वार्टर में हॉकी झारखंड की प्रमोदनी योगी लकड़ा ने मैच के 56वे मिनट में एक जबरदस्त फील्ड गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.  झारखंड टीम ने मैच के अंतिम पल में और एक आक्रामक रुख अपनाते हुए एलिन डुंगडुंग के हाथों 60वे मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 4-0से जीत दिला गई. झारखंड टीम जीत होने पर हॉकी झारखंड सहित हॉकी सिमडेगा के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई के साथ अगले मैच के लिए शुभकामनाएं दी.  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news