सानिया मिर्जा ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हार के बाद लिया फैसला

    सानिया मिर्जा ने लिया संन्यास, ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हार के बाद लिया फैसला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. उन्होंने यह फैसला ऑस्ट्रेलियाई ओपन में मिली हार के बाद लिया है. सानिया मिर्जा ने कहा कि मैंने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी सीजन होगा. उन्होंने आगे कहा कि पता नहीं मैं पूरे सीजन खेल पाऊंगी भी या नहीं. लेकिन उन्होंने कहा कि वे चाहती हैं कि वे पूरा सीजन खेलें. बता दें कि सानिया मिर्जा हार के कारण ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस प्रतियोगिता में महिला युगल के पहले दौर से बाहर हो गई हैं. सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचनोक स्लावानिया की तमारा जिदानसेक और काजा जुवान की जोड़ी से 4-6, 6-7(5) से हार गयी. यह मैच एक घंटे 37 मिनट तक चला.

    सानिया अब मिश्रित युगल में अपना भाग्य आजमाएंगीं. सानिया ने अमेरिका के राजीव राम के साथ अपनी जोड़ी बनायी है. बता दें कि भारत के चार खिलाड़ियों ने एकल क्वालीफायर्स में हिस्सा लिया था. मगर, उनमें से कोई भी मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाया.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news