IND vs SA सीरीज: साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से दी मात, सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम

    IND vs SA सीरीज: साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से दी मात, सीरीज को 2-1 से किया अपने नाम

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):  साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को आखिरी टेस्ट में 7 विकेट से हराकर सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका के सामने 212 रनों का लक्ष्य था. जिसे साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया. साउथ अफ्रीका की ओर से कीगन पीटरसन ने 82 रनों की पारी खेली. वहीं वैन डेर डूसन और टेंबा बाउमा ने नाबाद 41 और 32 रन बनाए. भारत की ओर बुमराह, शामी और शार्दूल ठाकुर को 1-1 विकेट मिले.

    बता दें कि टॉस जीतकर भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था. भारतीय टीम ने पहली पारी में 223 रन बनाए. इसमें कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 79 रनों की पारी खेली. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 210 रन ही बना सकी. दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाज अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे बुरी तरह बेबस नजर आए. पूरी टीम 198 रनों पर ही ऑल आउट हो गई. ऋषभ पंत को छोड़कर कोई बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर पाया. ऋषभ पंत ने नाबाद 100 रन बनाए. जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका ने मात्र 3 विकेट के नुकसान पर इस मैच को जीत लिया.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news