टी-20 वर्ल्डकप : न्यूज़ीलैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया बना नया टी-20 चैंपियन, वॉर्नर बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

    टी-20 वर्ल्डकप : न्यूज़ीलैंड को हरा ऑस्ट्रेलिया बना नया टी-20 चैंपियन, वॉर्नर बने प्लेयर ऑफ द सीरीज

    टीएनपीडेस्क(TNP DESK): टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 8 विकेट से हराकर ऑस्ट्रेलिया नया टी-20 विश्व चैंपियन बन गया है. ऑस्ट्रेलिया का यह पहला टी-20 खिताब है. इस विश्वकप के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खाते में 8 आईसीसी ट्रॉफी हो गए हैं. टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ऑस्ट्रेलिया के लिए सही साबित हुआ. गेंदबाजों ने मैच की शुरुआत में ही न्यूज़ीलैंड के सलामी बल्लेबाज डारेल माइकल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. उसके बाद जल्द ही मार्टिन गुप्टिल भी चलते बने. मगर, न्यूज़ीलैंड की पारी को संभाला कप्तान केन विलियम्सन ने. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के पसीने छुड़ा दिए. विलियम्सन ने 48 गेंदों पर 85 रनों की पारी खेली. इस पारी की बदौलत न्यूज़ीलैंड की टीम 172 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई. जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की भी शुरुआत कुछ खास नहीं रही. कप्तान आरोन फिंच मात्र 5 रन के स्कोर पर ही बोल्ट का शिकार बन गए. इसके बाद वॉर्नर और मार्श ने पारी को संभाला. दोनों ही बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली. वॉर्नर 53 रन बनाकर आउट हुए. वहीं मिशेल मार्श ने नाबाद 77 रनों की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई. शानदार बल्लेबाजी करने वाले मार्श को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया तो वहीं अपने फॉर्म में जबरदस्त वापसी कर सभी को चौंकाने वाले वॉर्नर को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.   


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news