कौन सांसद ने असम के मुख्यमंत्री को गुंडा कहा, इन्होंने हेमंत सोरेन को अपने खून से बढ़कर बताया, पढ़िये इस खबर में

    कौन सांसद ने असम के मुख्यमंत्री को गुंडा कहा, इन्होंने हेमंत सोरेन को अपने खून से बढ़कर बताया, पढ़िये इस खबर में

    देवघर(DEOGARH): झारखंड में असम और दिल्ली के गुंडों की कोई जगह नहीं है. इस बार भी झारखंड की जनता खदेड़-खदेड़ के भगाएगी. ये बाते देवघर दौरे पर आए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कही है. भाजपा के आलाकमान पर तंज कसते हुए कहा कि इनका पेशा सिर्फ खंजर घोपना है.

    हेमंत सोरेन मेरे खून से भी बढ़कर है-पप्पू यादव

    देवघर बाबा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद पुर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मीडिया को संबोधित किया. झामुमो के नगर कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन और इनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन के कार्यों की खूब सराहना की. पप्पू यादव ने हेमंत सोरेन के बारे में कहा कि भले ही हमलोग अलग-अलग मां की कोख से जन्म लिए हैं. लेकिन हेमंत सोरेन मेरे खून से बढ़कर हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की जब से सरकार बनी तब से दिल्ली में बैठे भाजपा वालों ने डरा धमकाकर सत्ता छीनना चाहा. लेकिन हेमंत सोरेन डरे नहीं. नतीजा यह हुआ कि इनको जेल में बंद करना पड़ा वो भी झूठे केस में.

    हेमंत सोरेन की सरकार पिछले 5 सालों में सभी धर्म, जाती, वर्ग के अलावा गरीब, महिला और युवाओं की आवाज़ बनते रहे. इनके जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी लाभांवित हो रहे हैं. देशभर के आदिवासियों की आवाज़ को बुलंद किये हुए हैं. इनकी पत्नी कल्पना सोरेन आज झारखंड में महिला सशक्तिकरण की मिसाल कायम कर रही हैं और महिलाओं की आवाज़ बन गयी हैं. झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली ही सरकार बनना तय है. भाजपा जितनी कोशिश कर ले उनकी झारखंड में इस बार भी दाल नहीं गलने वाली है.

    हिमन्त बिश्व शर्मा जैसे गुंडों की झारखंड में जरूरत नहीं-पप्पू यादव

    असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिश्व शर्मा जैसे गुंडे का झारखंड में कोई काम नही है. पप्पू यादव ने ये बात बोलते हुए कहा कि बिश्व शर्मा कल भी गुंडा थे और आज भी गुंडा है. भाजपा वाले गुंडे के सहारे झारखंड फतह की सोच रहे हैं. लेकिन झारखंड की जनता भाजपा के कारनामों से पूरी तरह गुस्से में हैं. झारखंड की जनता ने इस बार भी मन बना लिया है हेमंत सोरेन की सरकार बनाने के लिए.

    रिपोर्ट: ऋतुराज सिंहा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news