ये है लापता तेजस्वी...बीजेपी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल

    ये है लापता तेजस्वी...बीजेपी की फेसबुक पोस्ट से मचा बवाल

    पटना(PATNA):बिहार की राजनीति में एक बार फिर सोशल मीडिया के जरिए नया विवाद खड़ा हो गया है.भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से अपने आधिकारिक फेसबुक अकाउंट पर डाली गई एक पोस्ट ने राजनीतिक हलकों में सनसनी फैला दी है. इस पोस्ट में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को “लापता” बताया गया है.

    पोस्ट को विपक्षी दलों ने राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है

    बीजेपी द्वारा साझा की गई पोस्ट में तेजस्वी यादव की तस्वीर के साथ लिखा गया है “लापता की तलाश, नाम: तेजस्वी यादव, पहचान: नवमी फेल. आखिरी बार कब देखा गया.मीडिया से मुंह छुपाकर भागते हुए”इस पोस्ट के सामने आते ही राजनीतिक विवाद और तीखा हो गया है.बीजेपी की इस सोशल मीडिया पोस्ट को विपक्षी दलों ने राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है. वहीं, राजद समर्थकों में इसे लेकर नाराजगी देखी जा रही है. पार्टी नेताओं का कहना है कि बीजेपी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए व्यक्तिगत और अपमानजनक भाषा का सहारा ले रही है.

    आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए सोशल मीडिया पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो सकता है. तेजस्वी यादव की ओर से या राजद की तरफ से इस पोस्ट पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है.फिलहाल, बीजेपी की इस फेसबुक पोस्ट ने बिहार की राजनीति में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है और सोशल मीडिया पर यह मुद्दा तेजी से वायरल हो रहा है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news