ये शर्मनाक है! सेनेटरी पैड के पैकिंग पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाने पर चिराग पासवान ने बोला हमला,कह दी ये बात

    ये शर्मनाक है! सेनेटरी पैड के पैकिंग पर राहुल गांधी की तस्वीर लगाने पर चिराग पासवान ने बोला हमला,कह दी ये बात

    हाजीपुर(HAJIPUR):हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कांग्रेस के द्वारा सेनेटरी पैड वांटे जाने वाली योजना को लेकर जमकर हमला बोला है. यह एकदम गलत है हमें इतना भी समझ नहीं है कि सेनेटरी पैड अपनी तस्वीर लगाना बहुत शर्मनाक चुनावी स्टैंड है. हम लोग वेस्टर्नाइज पूरी तरीके से नहीं हुए है. हम लोग भारतीय संस्कार को मानने वाले लोग है.आज भी कई ऐसे विषय हैं जिसको लेकर हम सहज नहीं है.बोलचाल के भाषा में हम उसे अपना नहीं सकते है.

     चिराग पासवान ने बोला हमला

    चिराग पासवान ने कहा मैं मानता हूं कि उन तमाम बातों पर बातचीत होनी चाहिए.सेनेटरी पैड के ऊपर आप अपनी तस्वीर दे रहे है. आज तक हमने बड़ी से बड़ी ऐड कंपनी को देख लिया लेकिन यह तो समझ से परे है. सेनेटरी पैड के ऊपर राहुल जी अपनी तस्वीर लगाकर महिलाओं के बीच वितरण कर रहे है ये किसी प्रकार का सोच है. शर्मनाक है. आप उसे पैड को देखिए उसकी पैकिंग को देखिए आप खुद देख कर असहज हो जाएंगे हम भी देखकर ताजूब हुआ.

    ऐसा करना बिलकुल भी उचित नहीं है

     कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है.उसके बाद आप इस प्रकार की पॉलीटिकल स्टंट करते है.अपने पब्लिसिटी के लिए अपना रहे हैं यह कतई उचित नहीं है.इसकी मैं निंदा करता हूं. वहीं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि ठाणे में एक दुकान मालिक के साथ कथित तौर पर मराठी में बात करने से इनकार करने पर मारपीट किए जाने के वायरल वीडियो पर कहा कि‌ यह मेरी समझ से परे है कि भारतीयों के बीच कितने विभाजन पैदा किए जाएंगे कभी क्षेत्र के नाम पर कभी भाषा, धर्म, जाति के नाम पर मैं इस बात का समर्थन करता हूं कि आपकी मातृभाषा आपका गौरव होनी चाहिए लेकिन इतनी संवेदना रखने की जरूरत है कि अगर कोई बाहर से आया व्यक्ति इसे नहीं समझ रहा है तो इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि हम इतने असहिष्णु हो जाएं और इस तरह से मारपीट शुरू कर दें मेरा मानना है कि भारत की हर भाषा भारत की खूबसूरती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news