राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू में शामिल हुए श्याम रजक, संजय झा ने दिलाई सदस्यता

    राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद से इस्तीफा देने के बाद जदयू में शामिल हुए श्याम रजक, संजय झा ने दिलाई सदस्यता

    पटना(PATNA): लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद(RJD) के राष्ट्रीय महासचिव पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद पूर्व मंत्री श्याम रजक ने एक बार फिर जनता दल यूनाईटेड(JDU) का दामन थाम लिया है. आज 1 सितंबर को पूर्व मंत्री श्याम रजक जदयू पार्टी में शामिल हो गए हैं. जदयू कार्यालय में आयोजित आज मिलन समारोह में जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने श्याम रजक को पार्टी की सदस्यता दिलाई. श्याम रजक की जदयू में दूसरी पारी है.

    साजिशों और झूठे आश्वासनों से तंग आकर छोड़ा राजद - श्याम रजक

    मिलन समारोह के मौके पर श्याम रजक ने कहा कि "दिवंगत वीपी सिंह, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मेरी मेहनत से वाकिफ रहे हैं. लेकिन पिछली बार भी तभी मैंने राजद छोड़ा, जब भरोसा टूटा था. इस बार तो साजिशों और झूठे आश्वासनों का दौर रहा, जिससे तंग आकर राजद छोड़ा है. सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में मौका देकर देखा था. कुछ गलतफहमियों के कारण जदयू से राजद में चला गया था, लेकिन अब सारा सच सामने आ गया है. मैं जदयू में औपचारिक तौर पर आ गया हूं और फिर पार्टी के लिए विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दूंगा.

    पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण थामा था जदयू का हाथ

    बता दें कि, बिहार में जब राजद-कांग्रेस की सरकार थी तो श्याम रजक ऊर्जा मंत्री के रूप में चर्चित रहे थे. 2005 के बाद से जब बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कुर्सी संभाली तो भी श्याम रजक राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के वफादार बने रहे. लेकिन फिर पार्टी में उचित स्थान नहीं मिलने के कारण उन्होंने सत्ताधारी जदयू का दामन थाम लिया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news