नालंदा लिट्रेचर फेस्टिवल का राजपाल ने किया उद्घाटन, पढ़ें क्या कहा


नालंदा(NALANDA): राजगीर के अंतररास्ट्रीय कंवेंशन सेंटर में नलंदा लिटरेचर फेस्टिवल का उद्घाटन बिहार के राजपाल आरिफ मोहम्मद खान और कांग्रेस के सांसद शशी थरूर ने किया.यह आयोजन 21 दिसंबर से 25 दिसंबर तक चलेगा. कार्यक्रम में कई देशों के साहित्यकार और विद्वान शामिल हुए यह फेस्टिवल साहित्य एवं संस्कृति का एक महत्वपूर्ण मंच है, जिसका उद्देश्य साहित्य, भाषा, संस्कृति और ज्ञान के विविध रूपों को प्रमुखता देना है.
नालंदा लिट्रेचर फेस्टिवल का राजपाल ने किया उद्घाटन
यह आयोजन लेगेसी, लैंग्वेज और लिटरेचर जैसे मूल विषयों पर केंद्रित है. इस मौके पर बिहार के राजपाल ने कहा इस कार्यक्रम के आयोजन से हमे काफी खुशी मिली इस प्रकार के आयोजन होना चाहिये उन्होंने कहा भारत ने बुद्ध दिया है युद्ध नही.शशि थरूर ने कहा साहित्य की चर्चा यूनिवर्सिटी के अंदर भी होना चाहिये इस साहित्य सम्मलेन में चर्चा कर ज्ञान को बढ़ाना चाहिये.
4+