भारत और पाक के बीच घोषित शांति समझौते पर राजनीति गर्म, कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी का PM पर हमला, कहा 56 इंच का सीना अब क्यों है मौन?

    भारत और पाक के बीच घोषित शांति समझौते पर राजनीति गर्म, कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी का PM पर हमला, कहा 56 इंच का सीना अब क्यों है मौन?

    पटना(PATNA): भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित शांति समझौते पर विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. पटना पहुंचे कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी और अमेरिका की भूमिका पर तीखा सवाल उठाते हुए कहा कि अगर इंदिरा गांधी आज होती, तो पाकिस्तान को सीधा जवाब मिलता, न कि ट्रम्प की मध्यस्थता में युद्धविराम होता.

     कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी का PM पर हमला

    कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने खुद को 56 इंच का बताया था, तो फिर पुलवामा और पहलगाम जैसी घटनाओं के दौरान यह नेतृत्व कहां था? हमारे सैनिक मारे जा रहे है ये किसकी जिम्मेदारी है.वही कांग्रेस नेता जिग्नेश मेवाणी ने अमेरिका की मध्यस्थता को शिमला समझौते का उल्लंघन' बताते हुए पूछा कि जब दो देश आपस में संघर्ष कर रहे हो, तो अमेरिका क्यों उंगली कर रहा है. भारत को गाइड करने वाला अमेरिका कौन होता है.

    अमेरिका पर भी खड़े किये सवाल

    जिग्नेश मेवाणी ने यह भी आरोप लगाया कि कहीं मोदी सरकार अमेरिका के दबाव में गौतम अडानी जैसे उद्योगपतियों के हितों को साधने की कोशिश तो नहीं कर रही, साथ ही उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जो टीवी चैनल कराची और इस्लामाबाद पर भारत के हमले की झूठी खबरें चला रहे थे, क्या उन पर कोई कार्रवाई होगी.कांग्रेस नेता ने मांग किया कि सरकार इस पूरे मुद्दे पर विशेष संसद सत्र बुलाए, जिसमे विपक्ष को सवाल पूछने और जवाब पाने का अधिकार हो.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news