विधायक हरिभूषण ठाकुर पर भड़के लोग, विकास के मुद्दे पर लोगों ने घेरा

    विधायक हरिभूषण ठाकुर पर भड़के लोग, विकास के मुद्दे पर लोगों ने घेरा

    मधुबनी(MADHUBANI): मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र के रहिका में आयोजित चोपाल कार्यक्रम में विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल जनता के तीखे सवालों से घिर गए. लोगों ने पांच वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में विकास की कमी को लेकर जमकर नाराजगी जताई. स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, शिक्षा व्यवस्था में गिरावट, सिंचाई की समस्या और रोजगार के अवसरों की कमी को लेकर जनता ने विधायक को घेरा.

    आरोप है कि विधायक ने हिंदू-मुस्लिम की राजनीति को प्राथमिकता दी

    आरोप लगाया गया कि विधायक ने विकास की जगह हिंदू-मुस्लिम की राजनीति को प्राथमिकता दी. हाल ही में मिथिला राज्य की मांग को “मुस्लिम राज्य बनाने की साजिश” बताने वाले बयान ने विवाद खड़ा कर दिया था, जिससे स्थानीय लोगों में असंतोष गहराया. जनता का कहना है कि पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भ्रष्टाचार फैला है और सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक नहीं पहुंच पाया.

    चौपाल के दौरन फुंटा लोगों का गुस्सा

    चोपाल में स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लोगों ने विधायक के खिलाफ तीखी नारेबाजी की. बताया जाता है कि अगर उनका बॉडीगार्ड साथ न होता तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी.बढ़ते आक्रोश के कारण विधायक कार्यक्रम बीच में ही छोड़कर चले गए. माना यह जा रहा है कि इस तरह घटना संकेत दे रही है कि अब जनता सिर्फ सांप्रदायिक नारों से नहीं, बल्कि ठोस विकास कार्यों की मांग कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news