भाजपा की तरह बोरो नेता के भरोसे नहीं अपने झारखंडी नेताओं के दम पर जीतेंगे चुनाव- सुबोधकांत

    भाजपा की तरह बोरो नेता के भरोसे नहीं अपने झारखंडी नेताओं के दम पर जीतेंगे चुनाव- सुबोधकांत

    देवघर(DEOGARH): झारखंड में विधानसभा का चुनाव इसी वर्ष होना है. हालांकि अभी तक अधिसूचना जारी नही की गई है. लेकिन सभी राजनीतिक दल पूरे जोर-शोर से चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं. कांग्रेस पार्टी भी चुनावी मैदान में उतर कर पार्टी पक्ष में प्रचार प्रसार करने में जुट गई है. बता दें कि इसी माह की 2 तारीख से पूरे राज्य में जन संवाद अभियान चला रही है. इसके सफल संचालन के लिए झारखंड के 6 कांग्रेस नेताओं की टीम ने मोर्चा संभाल लिया है. 

    इस बार सीट की संख्या ज्यादा होने की उम्मीद: सुबोधकांत सहाय

    2019 में जिस-जिस विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था, उस-उस विधानसभा क्षेत्र में जन संवाद अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में जरमुंडी विधानसभा में आज 7 अक्टूबर को कार्यक्रम है. इस कार्यक्रम में शिरकत करने देवघर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विधानसभा चुनाव कैम्पन कमिटी के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय ने कहा कि, साल 2019 में झामुमो, कांग्रेस और आरजेडी ने गठबंधन में चुनाव लड़ा था और सरकार में काबिज भी हुई. 2024 के चुनाव में अब पूरा लेफ्ट भी शामिल है. पिछली बार 30 सीट कांग्रेस को मिली थी लेकिन इस बार इसकी संख्या ज्यादा होने की उम्मीद है. 

    इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा 

    सुबोधकांत सहाय ने बताया कि, कौन सी सीट कौन सी पार्टी को मिलेगी इसका फैसला दुर्गा पूजा के बाद गठबंधन की होने वाली बैठक में तय होगा. रही बात कांग्रेस प्रत्याशी की तो अंतिम निर्णय पार्टी की आलाकमान सोनिया गांधी द्वारा लिया जाएगा. उनके द्वारा लिया गया फैसला ही सर्वमान्य होगा. इस बार महिला उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होगी. 2019 से ज्यादा मजबूती से इस बार पार्टी चुनाव लड़ेगी. इसको धार देने के लिए 15 अक्टूबर से जिला के वरिष्ठ नेता एक-एक पंचायत में स्थित घरों में जायेंगे और साथ ही संगठन को मजबूत करेंगे. 

    सीएम हेमंत प्रतिदिन शुरू कर रहे हैं लाभकारी योजनाएं

    2019 में जब से हेमंत सरकार बनी है तब से भाजपा अपनी नीची सोच के साथ सरकार को बदनाम करने की कोशिश करती आ रही है. यही कारण है कि बेमतलब सीएम हेमंत सोरेन को जेल जाना पड़ा. लेकिन जब से सीएम हेमंत सोरेन जेल से बाहर आये हैं तब से लेकर आज तक नित्य प्रतिदिन लाभकारी योजनाएं शुरू कर रहे हैं. जो भी योजना शुरू हो रही है उससे भाजपा के पेट मे जोरों का दर्द हो रहा है. पहली बार झारखंड में कोई सरकार अपनी उपलब्धियों को लेकर चुनाव लड़ेगी और फिर से जनता के समर्थन से सरकार बनायेगी. 

    जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में बनेगी कॉग्रेस की सरकार- सुबोधकांत

    पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि झारखंड में भाजपा के पास सिर्फ कचरा नेता के अलावा कोई नही है. भाजपा हेमंत सरकार की लोकप्रियता से डर गई है. भाजपा में पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा कोई नेता ही नही है और जब चुनाव आता है तो इनके पास सिर्फ वही ऊंच-नीच और जात-पात का मुद्दा रहता है. जबकि भाजपा को महंगाई, रोजगार पर बात करनी चाहिए. यही कारण है कि हाल ही संपन्न जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कॉग्रेस की सरकार बनना तय है. इसके बाद महाराष्ट्र और झारखंड में भी कांग्रेस के सहयोग से सरकार बनेगी. देश की जनता जुमलेबाजी से अब ऊब चुकी है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news