झारखंड विधानसभा चुनाव: शिवराज सिंह चौहान ने किया दावा, पहले फेज में दो तिहाई से अधिक सीट जीत रही है भाजपा, संताल भी करेंगे फतेह

    झारखंड विधानसभा चुनाव: शिवराज सिंह चौहान ने किया दावा, पहले फेज में दो तिहाई से अधिक सीट जीत रही है भाजपा, संताल भी करेंगे फतेह

    देवघर(DEOGARH): झारखंड विधानसभा चुनाव के भाजपा प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि संपन्न हुए पहले फेज के चुनाव में भाजपा दो तिहाई से अधिक सीटों पर चुनाव जीत रही है. उन्होंने कहा कि वे 3 महीने से झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी के तौर पर लगातार झारखंड प्रवास पर हैं. झारखंड की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है. पिछले चुनाव से बेहतर इस बार कोल्हान क्षेत्र का चुनाव परिणाम होगा जो चौंकाने वाला रहेगा. शिवराज सिंह ने कहा कि जिस प्रकार कोल्हान भाजपा फतेह कर रही है उसी प्रकार संताल परगना की सभी सीट एनडीए के पक्ष में आएंगे.

    सरकार बनते ही पेपर लीक और नौकरी घोटाला की कराई जाएगी सीबीआई जांच

    हेमंत सरकार में घुसपैठियों की बल्ले बल्ले हुई है. इस सरकार ने न सिर्फ घुसपैठियों का राशन और आधार कार्ड बनाया है बल्कि इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ भी दिया गया है. शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना चालू की जाएगी. इस तरह की योजनाएं अलग अलग राज्यों में अलग-अलग नामों से राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चल रही है. शिवराज सिंह ने कहा कि झारखंड में सरकार बनते ही पेपर लीक और नौकरी घोटाला की सीबीआई जांच कराई जाएगी.

     

    रिपोर्ट: ऋतुराज

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news