Jharkhand Assembly Election 2024 : चुनावी समर में राहुल गांधी की एंट्री, कल लोहरदगा और सिमडेगा में जनसभा को करेंगे संबोधित


रांची ( RANCHI) : झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान शुरू हो चुका है. इसी क्रम में कल यानी 8 नवंबर को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी झारखंड दौरे पर आ रहे है. इस दौरान वे यहां 4 जनसभाओं को संबोधित करेंगे. राहुल गांधी 8 नवंबर को सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं 9 नवंबर को राहुल गांधी डाल्टनगंज और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे.
जमशेदपुर पूर्वी और जमशेदपुर पश्चिम में रोड शो हो सकते हैं. कांग्रेस प्रत्याशियों ने प्रियंका गांधी वाड्रा की सभाएं भी मांगी हैं, लेकिन इसे अंतिम रूप नहीं दिया गया है. अगर तय हुआ तो 10-11 नवंबर को मांडर, रांची और जमशेदपुर में सभाएं हो सकती हैं. इस बीच, राहुल गांधी की सभा को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सह प्रभारी प्रसाद सिरिवला, रमा खलखो, विनय सिन्हा, दयामनी बारला, रियाज अंसारी ने सिमडेगा का दौरा किया.
4+