हेमंत कैबिनेट की आज शाम 4 बजे अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    हेमंत कैबिनेट की आज शाम 4 बजे अहम बैठक, इन मुद्दों पर हो सकती है चर्चा

    रांची(RANCHI): आज यानी गुरुवार की शाम 4 बजे हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक होगी. बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन (Chief Minister Hemant Soren) करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि यह बैठक कई मामलों में अहम होने वाला है. इस कैबिनेट बैठक में बालू घाटों की नीलामी सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. वहीं, बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद फैसला लिया जाएगा. इस बैठक से झारखंड के युवाओं को काफी उम्मीदें हैं.

    पिछली बैठक में 43 प्रस्तावों पर लगी थी मुहर

    बता दें कि हेमंत सरकार की पिछली कैबिनेट बैठक 14 सितंबर को हुई थी. जिसमें 43 अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी थी. पिछली बैठक में हेमंत कैबिनेट ने झारखंड में 1932 खतियान के आधार पर स्थानीय नीति बनाने का फैसला लिया था. वहीं, ओबीसी आरक्षण को भी बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने का फैसला लिया गया था. ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत करने के बाद झारखंड में कुल आरक्षण का दायरा 50% से बढ़कर 77 प्रतिशत हो जाएगा. अनुसूचित जाति को 12%, ST को 28%, ओबीसी-1 को 15% ओबीसी-2 को 12% आरक्षण की मंजूरी. इस बाबत भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news