यदि अब तक नहीं आया मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा तो 31 दिसंबर 2025 तक करें आवेदन

    यदि अब तक नहीं आया मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का पैसा तो 31 दिसंबर 2025 तक करें आवेदन

    पटना(PATNA): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर अहम अपडेट सामने आया है. इस योजना के तहत महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए 10,000 रुपये की प्रारंभिक सहायता राशि दी जा रही है साथ ही, व्यवसाय के विस्तार के लिए सरकार 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी प्रदान करेगी.

    31 दिसंबर 2025 तक कर सकेंगी आवेदन

    योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है. ग्रामीण और शहरी-दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकती है.आवेदन स्वीकृत होने पर महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दी जा रही है. अब तक राज्य की 1.56 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल चुका है.

    व्यवसाय विस्तार के लिए किस्तों में सहायता

    प्रारंभिक सहायता के बाद, रोजगार को आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये की राशि किस्तों में दी जाएगी. अगली किस्तें व्यवसाय शुरू होने और उसकी प्रगति की जमीनी जांच के बाद ही जारी होंगी. महिलाओं को कुशल उद्यमी बनाने के लिए सरकार ट्रेनिंग मॉडल भी तैयार कर रही है.

    ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा

    जो शहरी महिलाएं स्वयं सहायता समूह (SHG) से नहीं जुड़ी है, वे सीधे जीविका की आधिकारिक वेबसाइट www.brlps.in पर जाकर पंजीकरण करा सकती है.जिलावार लाभुकों की स्थिति 7 लाख से अधिक: पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी,6 लाख से अधिक: पश्चिम चंपारण, समस्तीपुर, पटना, 5 लाख से अधिक: गया, कटिहार, सारण, अररिया,4 लाख से अधिक: बेगूसराय, भागलपुर, नालंदा, पूर्णिया, रोहतास, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली 3 लाख से अधिक: भोजपुर, गोपालगंज, किशनगंज, मधेपुरा, नवादा, सहरसा

    10 लाख महिलाओं को अब तक नहीं मिली राशि

    जीविका के अनुसार, लगभग 10 लाख महिलाओं के आवेदन लंबित है या उन्हें राशि नहीं मिल पाई है. इसका मुख्य कारण आधार कार्ड या बैंक खाता विवरण में त्रुटि है. विभाग द्वारा खातों की पुनः जांच की जा रही है और सुधार होते ही राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी.

    तकनीकी खामी: कुछ पुरुषों के खातों में गई राशि

    एक तकनीकी खामी के चलते राज्यभर में लगभग 400 पुरुषों के खातों में गलती से 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए है जीविका विभाग ने इसकी रिपोर्ट मंगवाई है. रिकवरी को लेकर फिलहाल स्पष्ट गाइडलाइन नहीं है, हालांकि कुछ लोग स्वेच्छा से राशि वापस कर रहे है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news