चिराग मुख्यमंत्री बनें तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी....पशुपति पारस का भतीजा प्रेम आया सामने, कह दी ये बात

    चिराग मुख्यमंत्री बनें तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे होगी....पशुपति पारस का भतीजा प्रेम आया सामने, कह दी ये बात

    हाजीपुर(HAJIPUR):वैशाली जिला के हाजीपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने अपने भतीजा चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बना देखना चाहते है. मीडिया से बात करते हुए पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि अगर चिराग पासवान मुख्यमंत्री बनते है तो सबसे ज्यादा खुशी हमें होगी हमारे घर का लड़का है हमारा भतीजा है और हमसे ज्यादा खुशी किसको होगा लेकिन बिहार की जनता चाहेगी तब तो जनता के हाथ में सुप्रीम पावर है.यह एक प्रजातांत्रिक व्यवस्था है. प्रजातांत्रिक व्यवस्था में एक वोट का भी वैल्यू है.एक वोट देश के प्रधानमंत्री, पार्लियामेंट मेंबर, असेंबली के मेंबर बनता है 

    बिहार की जनता बहुत ही पॉलीटिकललाइज है

     बिहार की जनता बहुत ही पॉलीटिकललाइज है बिहार के लोग कोई भी डिसीजन सोच समझ कर लेते है. बिहार की जनता जिसके पक्ष में वोट देगी वह बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे चिराग पासवान अलग मुख्यमंत्री बनते हैं तो हमारे परिवार का लड़का है हमें सबसे ज्यादा खुशी होगी.उन्होंने कहा कि सिर्फ हमारे बताने से कुछ नहीं होगा बिहार की जनता बताएगी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा SIR के बाद वोटर लिस्ट प्रकाशित होने पर गंगाजल की तरह शुद्ध बताने पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि जीतन राम मांझी अभी सरकार में है सरकार की बात करेंगे लेकिन राजनेताओं को निष्पक्ष होकर बोलना चाहिए. बिहार चुनाव से पहले आपने SIR क्यों नहीं कराया बिहार में लोकसभा का चुनाव हुआ विधानसभा का चुनाव हुआ उस समय चुनाव में मतदाता सूची सही था। एनडीए की स्थिति बिहार में सही नहीं है.

    महागठबंधन के लोग सामाजिक न्याय के लोग है

     महागठबंधन के जो लोग हैं सामाजिक न्याय के लोग हैं एक साथ है. इसलिए भारत सरकार के लोग चुनाव आयोग पर दबाव डाल करके बिहार में 67 लाख लोगों को मौलिक अधिकार से वंचित किया गया है. यह संविधान के अवहेलना हुई महागठबंधन में अभी कोई भी सीट की बात नहीं हो रही है चुनाव की घोषणा के बाद सिट की बात होगी वहीं इस बार पशुपति कुमार पारस के पुत्र यश पासवान भी चुनाव विधानसभा का लड़ेंगे केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जहां से हम आठ बार विधायक रहे मंत्री रहे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news