अरे ई कैसे हुआ जी...! अचानक धंसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच, देखिए-VIDEO

    अरे ई कैसे हुआ जी...! अचानक धंसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मंच, देखिए-VIDEO

    गया(GAYA): बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सभा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. जहां गया में आयोजित चुनावी सभा के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री को 20 किलो की फूलों की माला पहनाने की तैयारी की जा रही थी, तभी उनका मंच अचानक धंस गया.

    मंच धंसते ही मची अफरा-तफरी, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत संभाला

    घटना के दौरान मंच पर मौजूद सुरक्षाकर्मी और जदयू कार्यकर्ता तुरंत हरकत में आ गए.मंच धंसने की आवाज सुनते ही सीएम नीतीश के आसपास मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत सुरक्षित स्थान पर संभाल लिया.इस दौरान थोड़ी देर के लिए सभा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंच पर भीड़ अधिक हो जाने और भारी माला पहनाने के प्रयास के दौरान वजन बढ़ने से लकड़ी का हिस्सा टूट गया.

    कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोका गया, फिर जारी रहा संबोधन

    सुरक्षा एजेंसियों और आयोजकों ने तुरंत मंच की जांच की और स्थिति को नियंत्रित किया.करीब दस मिनट के रुकावट के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिर से सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की.सीएम ने कहा थोड़ी सी तकनीकी दिक्कत हुई थी, सब ठीक है. आप लोग शांत रहें, विकास का काम जारी रहेगा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news