Bihar Politisc: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, कहा-सरकार में आया तो 5 सालों में वो काम कर दूंगा जो पिछले 20 सालों में नहीं हुआ

    Bihar Politisc: तेजस्वी यादव का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, कहा-सरकार में आया तो 5 सालों में वो काम कर दूंगा जो पिछले 20 सालों में नहीं हुआ

    पटना(PATNA): नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए उनकी प्रगति यात्रा को दुर्गति यात्रा करार दिया. पटना के मिलर ग्राउंड में तेली समाज से जुड़े एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने ये बातें कही, उन्होंने नीतीश की प्रगति यात्रा में राज्य के खजाने से करोड़ों रूपये बर्बाद करने का आरोप लगाया.

    नीतीश कुमार वहीं जा रहे हैं जहां अधिकारी ले जाना चाहते हैं-तेजस्वी यादव

    तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वहीं जा रहे हैं जहां अधिकारी ले जाना चाहते हैं. नीतीश कुमार वहां नहीं जाते जहां जनता ले जाना चाहती है,उन्होंने नीतीश कुमार के ऊपर हमला करते हुए कहा कि हमने दो बार नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया है उसके बावजूद भी वह पलट जाते हैं.

     5 सालों में वो काम कर दूंगा जो नीतीश कुमार ने 20 सालों में नहीं किया-तेजस्वी

     इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव की ओर संकेत देते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक बार हमें मौका देकर देखें. हमारी उम्र अभी बहुत लम्बी है. राजनीति भी करना है. ऐसे में अगर हम गलती करेंगे तो हमें सजा दीजियेगा,लेकिन, अगर हम पांच साल रहे तो पांच साल बिहार के लिए उतना काम होगा जितना काम एनडीए ने बिहार में 20 साल में नहीं किया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news