Bihar Politisc:पीएम के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा इनके आने से बिहार को कोई फायदा नहीं होनेवाला

    Bihar Politisc:पीएम के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का तंज, कहा इनके आने से बिहार को कोई फायदा नहीं होनेवाला

    पटना(PATNA): देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के भागलपुर जिला आनेवाले हैं. वहीं इसको लेकर घोषणा के बाद से ही बिहार की राजनीति सरगर्मी तेज हो चुकी है.रोजाना विपक्ष के नेता उनके बिहार दौरे पर तंज कस रहे है. इसी क्रम में आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक वीडियो जारी कर पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार आने पर सवाल खड़े किया है.

    पीएम के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव का तंज

    तेजस्वी यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री जी आप आ रहे हैं, लेकिन बताईये कि बिहार को क्या देंगे. क्या बिहार को जुट मिल खुल पाएगा,चीनी मिल खुल पाएगा. आपने जो वादा किया है उसका क्या हुआ. आपने कहा था कि जुट मिल खुलेगा. हम यहां का चाय पियेंगे.उन्होंने कहा कि बिहार सब कुछ में पिछड़ा है. विशेष राज्य के दर्जे का क्या हुआ. विशेष पैकेज का क्या हुआ प्रधानमंत्री के आने से कोई फायदा होने वाला नहीं है. प्रधानमंत्री आए उन्हें कौन रोक सकता है लेकिन बिहार को मिला क्या यह भी बात जरुर बतायें.

    पीएम के आने से बिहार को कोई फायदा नहीं होनेवाला है-तेजस्वी यादव

     तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री आ रहे हैं क्योंकि चुनाव है.मैंने पहले ही कहा था कि दिल्ली में चुनाव खत्म हो गया, अब ये लोग बिहार आएंगे. लोगों से बात करेंगे, मैनेजमेंट करेंगे किस तरीके से मैनेजमेंट करना है इसकी ज्ञान देंगे. फिर यहां से चले जाएंगे बिहार के इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news