Bihar Politics:लालू यादव ने भरा RJD अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तो BJP-JDU ने साधा निशाना, देखिए क्या कहा

    Bihar Politics:लालू यादव ने भरा RJD अध्यक्ष पद के लिए नामांकन तो BJP-JDU ने साधा निशाना, देखिए क्या कहा

    पटना(PATNA):राष्ट्रीय जनता दल में एक बार फिर वही चेहरा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने जा रहा है. लालू प्रसाद यादव ने आज औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया.इस मौके पर RJD कार्यालय में तेजस्वी यादव समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.हालांकि, लालू के नामांकन के साथ ही विपक्षी दलों ने उन पर जोरदार हमला बोला है.बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने तीखा कटाक्ष करते हुए कहा RJD में लालू यादव के अलावा कोई दूसरा न तो राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है, न मुख्यमंत्री.यह एक व्यक्ति विशेष की पार्टी है.

    BJP-JDU ने साधा निशाना

    वही जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी बयान दिया है, जिसमें उन्होंने ने कहा कि कोई हैरानी नहीं है. RJD तो शुरू से ही परिवार की पार्टी रही है.जब लालू यादव जेल में थे, तब भी वही राष्ट्रीय अध्यक्ष बने रहे.वहां किसी और नेता की इतनी हिम्मत नहीं है कि वह आगे आए.उन्होंने RJD को "पूरी तरह से परिवार केंद्रित" संगठन बताया.

    5 जुलाई को औपचारिक रूप से होगी घोषना

    बता दें कि 5 जुलाई को लालू यादव को एक बार फिर औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जाएगा.1997 में पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक वह लगातार इस पद पर बने हुए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news