बिहार : कुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद BJP का नीतीश और तेजस्वी पर हमला, कहा- इस्तीफा दे देना चाहिए

    बिहार : कुढ़नी उपचुनाव में जीत के बाद BJP का नीतीश और तेजस्वी पर हमला, कहा- इस्तीफा दे देना चाहिए

    मोतिहारी(MOTIHARI): पिछले 27 साल के रिकॉर्ड के बाद एक बार फिर से बीजेपी गुजरात में काबिज हो गई है, साथ ही बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भी बीजेपी को जीत मिली. इस जीत के बाद बिहार बीजेपी में जश्न मनाया जा रहा है.  

    कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

    वहीं, मोतिहारी में भी बिहार सरकार के पूर्व मंत्री रहे और बीजेपी विधायक प्रमोद कुमर में पार्टी कार्यालय में अपने कार्यकर्ताओं के साथ जमकर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई और फिर जमकर अतिशबाजी की गई.

    तेजस्वी का इमोशनल कार्ड फेल

    इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला और कहा कि महागठबंधन को कुढ़नी की जनता ने नकार दिया है, ऐसे में नीतीश कुमार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए. वहीं, तेजस्वी यादव पर भी तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी इमोशनल कार्ड खेलते हुए कहा था कि पापा जब ऑपरेशन से होश में आएंगे तो पूछेंगे की कुढ़नी का क्या हुआ. पर तेजस्वी के इमोशनल कार्ड भी फेल हो गया और वहां की जनता ने बीजेपी पर विश्वास जताते हुए जीत दिलाई है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news